हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं। एक ओर जहां गंगूबाई के परिवार ने फिल्म पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में कमाठीपुरा का जिक्र करने से वहां के लोग भी नाराज नजर आए। ऐसे में इस फिल्म के टाइटल को बदलने की भी मांग भी उठी थी। हालांकि, तमाम विवादों के बाद यह फिल्म आखिरकार इसी नाम और कहानी के साथ रिलीज की गई। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऐसी पहली फिल्म ऐसी पहली फिल्म नहीं है, उसके टाइटल लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। पहले भी कई फिल्मों के नाम को लेकर विवाद हो चुका है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-
लक्ष्मी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी भी पहले अपने टाइटल को लेकर विवादों में घिर गई थी। दरअसल इस फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा गया था। लेकिन अभिनेता मुकेश खन्ना समेत कई लोगों ने देवी लक्ष्मी के नाम के आगे बॉम्ब शब्द का इस्तेमाल करने पर विरोध जाहिर किया था, जिसके बाद इस फिल्म का नाम बदलकर लक्ष्मी कर दिया गया।