फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flop Movies 2022: हिंदी ही नहीं,अन्य भाषाओं की फिल्में भी बुरी तरह पिटीं, लिस्ट में पंजाबी से गुजराती तक शामिल

Mon, 29 Aug 2022 11:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा में हर साल अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में रिलीज जाती है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन और समीक्षकों की वाहवाही लूटने की भरपूर कोशिश करती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Flop Movies 2022 - फोटो : Social media

भारतीय सिनेमा में हर साल अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में रिलीज जाती है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन और समीक्षकों की वाहवाही लूटने की भरपूर कोशिश करती हैं। लेकिन इस कोशिश में काफी कं ही फिल्में सफल हो पाती हैं। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कई फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं, लेकिन इन फिल्मों में कुछ जहां बॉक्स ऑफिस साबित हुईं तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी थी जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। तो आइए जानते हैं इस साल फ्लॉप हुईं कुछ फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 4
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड फिल्मों के लिए ये साल कई मायनों में काफी खराब रहा। इस साल एक-दो फिल्मों को छोड़कर लगभग सभी हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हैरानी कि बात यह है कि फ्लॉप होने वाली इन फिल्मों में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार जैसे रणबीर कपूर, आमिर खान, अक्षय कुमार आदि की फिल्में भी शामिल हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों की चमक कुछ कम हो चुकी है। 

 
फिल्म बजट कमाई
झुंड 20 करोड़ 23 करोड़
अटैक 60 करोड़  24.6 करोड़
जर्सी 60 करोड़ 27.2 करोड़
बधाई दो  30 करोड़ 27.7 करोड़
हीरोपंती 2 80 करोड़ 35.1 करोड़
रनवे  80 करोड़ 51.7 करोड़
एक विलेन रिटर्न्स 75 करोड़  54.6 करोड़
शमशेरा  150 करोड़ 60.8 करोड़
बच्चन पांडे  160 करोड़ 70 करोड़
सम्राट पृथ्वीराज  220 करोड़ 91.5 करोड़
विज्ञापन

3 of 4
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ खासकर तेलुगू फिल्मों का धमाल देखने को मिला। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर ने देश ही नहीं विदेश में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड कायम किए। हालांकि, इस फिल्म के अलावा तेलुगू की अन्य कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं। इन फिल्मों में तेलुगू के कई सितारों की फिल्म शामिल हैं।

 

फिल्म बजट कमाई
राधे श्याम 300 करोड़ 148.6 करोड़
आचार्य 140 करोड़ 52.8 करोड़
द वॉरियर 40 करोड़ 39.7 करोड़
खिलाड़ी 45 करोड़ 26 करोड़

 


 
विज्ञापन

4 of 4
आराट्टू - फोटो : Social media

कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म ने भी देश-विदेश में रिकॉर्ड हासिल देश का मान बढ़ाया। हालांकि, कन्नड़ इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों को लोगों सिरे से नकार दिया। इसके अलावा मलयालम, गुजराती और पंजाबी इंडस्ट्री की भी कुछ फिल्में सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखान में नाकाम रही। 

 

फिल्म बजट कमाई भाषा
आराट्टू  18 करोड़ 22.5 करोड़ मलयालम
उपचारपूर्वम गुंडा जयंती 5 करोड़ 0.63 करोड़ मलयालम
सीबीआई 5ः द ब्रेन  15 करोड़ 4.4 करोड़ मलयालम
डियर फादर 10 करोड़ 0.65 करोड़ गुजराती
एथरक्कुम थुनिंधवन 75 करोड़ - तमिल

 

 

 

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें