फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: बचपन की यादें ताजा कर देंगे बीते दौर के ये मशहूर शोज, इस वीकेंड ओटीटी पर करें बिंज वॉच

Sat, 30 Jul 2022 01:44 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90 के दशक का लोकप्रिय टीवी शो शक्तिमान एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाला है। शो की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स में इसकी फिल्म बनाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
शरारत,साराभाई वर्सेस साराभाई - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक का लोकप्रिय टीवी शो शक्तिमान एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाला है। शो की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स में इसकी फिल्म बनाने का एलान कर दिया है।  90 और 2000 के दशक में ऐसे ही कई सीरियल प्रसारित किए जाते थे, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते थे। इन शोज की लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह कायम है। हालांकि टीवी पर इन सीरियल का प्रसारण काफी समय पहले ही बंद हो चुका है। ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी यादों को फिर ताजा करना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म आपके लिए मददगार साबित होंगे। उस दौर के कई मशहूर टीवी शो अब ओटीटी पर भी मौजूद है। तो आइए जानते हैं बीते समय के ऐसे ही कुछ सीरियल्स के बारे में जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
शरारत - फोटो : सोशल मीडिया

शरारत

टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर शो शरारत को उस दौर के बच्चे काफी पसंद करते थे। यह शो एक जादुई शो था, जिसमें तीन परियों की कहानी दिखाई गई थी, जो अपनी जादुई शक्ति के साथ एक आम इंसान की जिंदगी गुजार रही हैं। इस शो में फरीदा जलाल, श्रुति सेठ, पूनम नरूला और करणवीर बोहरा जैसे कलाकार नजर आए थे। इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
साराभाई वर्सेस साराभाई - फोटो : सोशल मीडिया

साराभाई वर्सेस साराभाई

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो साराभाई वर्सेस साराभाई भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। इस शो ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। टीवी के के इश मशहूर सीरियल को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आज भी इसके हर किरदार याद किए जाते हैं। इस शो में सतीश शाह, रूपाली गांगुली, रत्ना पाठक जैसे कलाकार नजर आए थे। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

4 of 6
khichadi - फोटो : सोशल मीडिया

खिचड़ी

स्टार प्लस के मशहूर कॉमेडी शो खिचड़ी की लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच कायम है। गुजराती परिवार पर आधारित यह शो अपने दौर का एक सफल कॉमेडी शो रह चुका है। इस सीरियल में नजर आने वाले हर किरदार का अलग अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था। यही वजह है कि इस शो के ऊपर बाद में फिल्म भी बनाई गई थी। अगर आप आज भी इस शो का आनंद उठाना चाहते हैं तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
शाका लाका बूम बूम सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

शाका लाका बूम बूम

डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले जादुई शो शाका लाका बूम बूम को उस दौर के बच्चों से बेहद प्यार मिला था। बाद में यह सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाने लगा। शो की कहानी संजू नाम के बच्चे पर आधारित थी, जिसके पास जादुई पेंसिल थी, जो उसकी हर इच्छा पूरी करती थी। अगर आप भी अपने बचपन की यादें ताजा करना चाहते हैं तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस शो को देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालगुडी डेज - फोटो : Social Media

मालगुडी डेज

मशहूर लेखक आरके नारायण की कहानियों पर आधारित शो मालगुडी डेज 90 के दशक के लोकप्रिय शोज में से एक रहा है। इस सीरीज में मालगुडी के छोटे से शहर की कहानी दिखाई गई है। 90 के दशक के लोगों के लिए यह बचपन की बेहतरीन यादों में से एक है। दूरदर्शन प्रसारित होने वाला यह शो अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें