फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस थाने

Wed, 09 Nov 2022 02:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरी मनोरंजन की दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी जगत के सितारे अपनी फिल्मों के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social media
चकाचौंध से भरी मनोरंजन की दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी जगत के सितारे अपनी फिल्मों के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के जीवन से जुड़ी हर बात के बारे में जाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अपनी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले यह कलाकार अक्सर विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज इस रिपोर्ट में बात करेंगे मनोरंजन जगत के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन से परेशान होकर उनके पड़ोसी पुलिस थाने तक पहुंच चुके हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान

बॉलीवुड के बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री करीना कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस से परेशान होकर उनके पड़ोसी ने पुलिस से शिकायत कर दी थी। दरअसल, बात साल 2016 की है, जब अभिनेत्री ने अपने घर पर एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान पार्टी में हुए हंगामे के चलते परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस को बुला लिया था।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, मिला ऐसा करारा जवाब; हुई बोलती बंद

विज्ञापन

3 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर इंडस्ट्री में अपनी रोमांटिक छवि के लिए जाने जाते हैं। अक्सर फिल्मों में शांत नजर आने वाले शाहिद कपूर भी असल जिंदगी में अपने पड़ोसियों को परेशान कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक एक्टर जब जुहू स्थित अपने घर को ठीक करवा रहे थे, तब वहां काम करने वाले मजदूरों ने आसपास के लोगों को परेशान कर दिया था, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवा दी थी।

Bigg Boss 16: साजिद खान के चोरी के इल्जाम पर भड़के गोरी के बॉयफ्रेंड सनी, सौंदर्या-गौतम पर लगाया यह आरोप

4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से भी परेशान होकर पड़ोसी पुलिस के चक्कर काट चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार बात उस समय की है. जब अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ जोड़ा जाता था। खबरों के मुताबिक अभिनेता ने एक बार देर रात ऐश्वर्या राय के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद पड़ोसियों ने यह मामला पुलिस तक पहुंचा दिया था।

Rashmika Mandanna: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

विज्ञापन

5 of 6
शक्ति कपूर - फोटो : Social media

शक्ति कपूर

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता शक्ति कपूर का नाम भी इस सूची में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर कथित तौर पर लिफ्ट में ही पेशाब कर देते थे। उनकी इस आदत से पड़ोसी बेहद परेशान हो गए थे। इतना ही नहीं वह कॉरिडोर में बिना कपड़ों के भी घूमते थे। ऐसे में अभिनेता की हरकतों से परेशान होकर पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।

Ali Fazal: हॉलीवुड में फिर दमका अली फजल का आफताब, अफगानिस्तान की बेटियों पर बन रही इस फिल्म में मिला बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर

हाल ही में एक बेटी के पिता बने अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। शादी से पहले अभिनेता अपने दिल से एक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर थे। इस सूची में अगला नाम रणबीर कपूर का ही है। दरअसल, एक्टर अक्सर अपनी लेट नाइट पार्टीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी पार्टी के दौरान म्यूजिक से परेशान होकर एक बार पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी थी।

Sitaramam: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सीता रामम’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें