फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें अंबानी की बेटी ईशा की शादी में सितारों ने क्यों परोसा था खाना, दाल लेकर घूम रहे थे आमिर तो ऐश्वर्या ने सर्व किए थे पकौड़े

Fri, 25 Dec 2020 12:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani marriage - फोटो : instagram
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मुकेश अंबानी अपने दो बच्चों आकाश और ईशा अंबानी की शादी कर चुके हैं। दोनों ही शादियां बेहद ही आलीशान और शानदार ढंग से हुई थी। ईशा अंबानी की शादी में तो पूरा बॉलीवुड ही अंबानी महल में इकट्ठा हो गया था। इस मौके पर एक से बढ़कर एक सुपरस्टारों ने ना सिर्फ मेहमानों का स्वागत किया था बल्कि उनके लिए खाना भी परोसा था।
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani wedding - फोटो : instagram
12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी की शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी। एक तरफ जहां शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारे डांस करते नजर आए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन और दूसरे सितारे भी इस पार्टी में जबरदस्त इंजॉय करते नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani
हालांकि इस शादी में एक बात जो आम लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली लगी थी वो ये कि बिग बी, ऐश्वर्या, आमिर जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में खाना परोसते नजर आए थे। लोगों के लिए ये हैरान कर देने वाली बात थी कि इतनी सारी सुविधा होने के बावजूद इन दिग्गज सितारों ने शादी में मेहमानों को खाना क्यों परोसा था?

4 of 5
isha ambani
फैंस ने ट्विटर पर इसे लेकर सवाल भी किया था। इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने बताया कि, 'खाना परोसना गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है। जूनियर बच्चन ने बताया कि इसे 'सज्जन घोट' कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथों से खाना परोसते हैं। गौरतलब है कि सितारों के इस तरह से खाना परोसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani wedding
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी शाही निवास एंटीलिया में हुई थी। इस खास मौके पर अंबानी निवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी का फंक्शन कई दिनों तक चला था जिसमें सितारों ने जमकर मस्ती की थी और उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें