फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood celebs : कौन हैं ये बाॅलीवुड हसीनाएं, जिनकी एक्टिंग के दम पर फिल्में हुईं सुपरहिट

Fri, 08 Mar 2024 08:50 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर फिल्म में हीरोइन का रोल दमदार हो, तो इसका कमाल दिखना तय है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन हीरोइनों की बात करेंगे, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से फिल्म को हिट और सुपरहिट की श्रेणी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
1 of 6
alia bhatt, kangana ranaut - फोटो : instagram
महिलाओं ने बाॅलीवुड में अपनी काबिलियत को बखूबी दिखाया है। बाॅलीवुड की कई ऐसी हीरोइनें हैं, जिन्होंने फिल्म बिना किसी हीरो के अपने बूते हिट करवाई है। कहने का मतलब साफ है कि अगर ऐसा समझा जाए कि सिर्फ हीरो के दम पर ही फिल्में चलती हैं, तो ऐसा नहीं है। अगर फिल्म में हीरोइन का रोल दमदार हो, तो इसका कमाल दिखना तय है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन हीरोइनों की बात करेंगे, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से फिल्म को हिट और सुपरहिट की श्रेणी तक पहुंचाया।
विज्ञापन

alia bhatt

2 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट की बात करें, तो उनकी फिल्में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘राजी’ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ही फिल्मों में आलिया का लीड रोल था। आलिया का अभिनय ही था कि ये दोनों फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुईं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए तो आलिया को नेशनल अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया गया। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 200 करोड रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। कम बजट में बनी ‘राजी’ ने भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाए।
विज्ञापन

sonam kapoor

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
जब महिलाओं पर आधारित फिल्मों की बात करें, तो ऐसे में सोनम कपूर का और उनकी फिल्म 'नीरजा' का जिक्र जरूरी हो जाता है। सोनम कपूर ने इस फिल्म में अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भनोट का रोल निभाया था। फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह एयर होस्टेस ने अपनी जान की बाजी लगाकर विमान में मौजूद यात्रियों को बचाया था। सोनम ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डाली दी थी।

kangana ranaut

4 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
विकास बहल के डायरेक्शन में बनाई गई कंगना रणौत की फिल्म 'कवीन' का जादू ऐसा चला कि फिल्म ने खूब तारीफ पाई। कंगना का शानदार अभिनय फिल्म को कामयाब बनाने के पीछे की एक बड़ वजह रहा। इस बेहतरीन फिल्म के बाद तो कंगना को फैंस ने बाॅलीवुड क्वीन नाम ही दे दिया। रानी मेहरा के किरदार ने दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

5 of 6
rani mukherjee - फोटो : instagram
फिल्म ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी के एक्शन सीन्स का ऐसा जलवा दिखा कि फैंस को भा गया। सीन्स के साथ उनका एक-एक डायलाॅग ऐसा था जिसे एक बार सुनो, तो लंबे समय तक आपके कानों में गूंज रहेगी। एक डायलाॅग आपको भी याद दिलवा दें-‘जिस दुनिया में मां बहने रिश्ते नहीं गाली हैं, उस दुनिया से मर्यादा के रिश्ते सारे तोडूंगी।’ रानी का कमाल ही था कि फिल्म को हिट करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

vidya balan

6 of 6
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या बालन की ‘डर्टी पिक्चर’ की बात करें, तो फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग ने ऐसा कमाल किया कि बहुत ही कम बजट में बनने के बावजूद इसने खूब अच्छा प्रदर्शन किया। विद्या ने अपना बोल्ड अवतार दिल खोलकर दिखाया। फिल्म का पहला पोस्टर आते ही विद्या की बोल्ड इमेज की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन इसके साथ ही विद्या ने अपनी जोरदार एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें