जूही चावला
जूही चावला वह पहली हीरोइन हैं जिनके साथ आमिर खान ने बड़े पर्दे पर रोमांस किया। 1 मार्च 1988 को रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' इन दोनों एक्टर्स की पहली फिल्म है। इसके बाद इनकी सुपरहिट जोड़ी फिल्म 'लव लव लव' (1989), 'तुम मेरे हो' (1990), 'दौलत की जंग' (1992), 'आतंक ही आतंक' (1995) और 'इश्क' (1997) में भी नजर आई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
juhi chawla

3 of 7
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और आमिर खान की जोड़ी सबसे पहले फिल्म 'गुलाम' (1998) में दिखी थी। आमिर खान की फिल्म 'मन' (1999) में भी रानी मुखर्जी का गेस्ट अपीयरेंस था। इसके बाद रानी और आमिर की जोड़ी ने फिल्म 'मंगल पांडे' (1995) और 'तलाश' (2012) में लोगों को इंप्रेस किया।
4 of 7
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित
आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने दो फिल्में साथ की हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्में एक ही साल, यानी 1990 में रिलीज हुई। इस जोड़ी की पहली फिल्म थी 'दिल' और इसके एक महीने बाद रिलीज हुई फिल्म 'दीवाना मुझ सा नहीं'।
विज्ञापन
5 of 7
Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर
करीना कपूर ने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' (2009) में काम किया है। फिल्म में इनकी केमिस्ट्री, खासकर किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई। इसके बाद यह कपल फिल्म 'तलाश' (2012) में साथ दिखा।
विज्ञापन
6 of 7
PK
अनुष्का शर्मा
जिस दिन आमिर खान की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई थी, उसके ठीक दो महीने बाद अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था। आमिर खान और अनुष्का शर्मा की उम्र में कम से कम 20 सालों का फासला है। मगर जब फिल्म 'पीके' (2014) में आमिर खान ने अनुष्का शर्मा संग 'वेस्ट ऑफ टाइम' किया तो फिल्मब्लॉकबस्टर बन गई।
इन सबके अलावा आमिर खान ने पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर, सोनाली बेंद्रे, आएशा जुल्का, ग्रेसी सिंह, काजोल, प्रीति जिंटा, आसिन और कटरीना संग भी बड़े पर्दे पर रोमांस किया है।