भारती सिंह मनोरंजन जगत का बड़ा नाम हैं, जो अपनी कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। भारती एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। उनकी स्टैंडअप कमेडी को सब ही पसंद करते हैं। साथ ही वह कई रियलिटी शो को होस्ट भी कर चुकी हैं, जिस वजह से वह पॉपुलैरिटी के मामले में कई बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देती हैं। लेकिन इन दिनों भारती सिंह का नाम विवादों में फंसा हुआ है। कॉमेडियन ने अपने एक वीडियो में दाढ़ी और मूंछ पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से ही भारती सिंह मुश्किलों में हैं। इतना ही नहीं, भारती सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब भारती सिंह विवादों में आई हैं। आइए आपको कॉमेडियन से जुड़े विवाद बताते हैं।