फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022: आईफा अवॉर्ड की तारीख में एक बार फिर हुआ बदलाव, अब इस दिन सजेगी अबू धाबी में सितारों की महफिल

Tue, 17 May 2022 10:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
अबू धाबी में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड्स के 22वें सीजन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया था। इवेंट की नई डेट भी सामने आ गई थी, जिसके अनुसार आयोजन 14-16 जुलाई तक होना था। लेकिन अब एक बार फिर आईफा अवॉर्ड्स की नई तारीख की घोषणा हुई है। अब नई तारीख पर ही इवेंट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

2 of 4
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, यूएई के राष्ट्रपति के निधन के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गई थी। इसी के चलते 20-21 मई को अबू धाबी के यस आइलैंड पर होने वाले आईफा अवॉर्ड्स की डेट में बदलाव किया गया था। वहीं, अब आइफा की ओर से एक और पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि विश्व में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स के 22वें सीजन की डेट में लोगों की डिमांड पर बदलाव हुआ है। अब इवेंट का आयोजन 2-4 जून को यस आइलैंड अबू धाबी में होगा। पहले बताई गई डेट पर नहीं। 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करने वाले हैं। वहीं, इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी शामिल की गई हैं, जिसमें साउंड डिजाइन, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी, कोरियोग्राफी, साउंड मिक्सिंग, डायलॉग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आईफा अवॉर्ड हिंदी फिल्मों का काफी पॉपुलर अवॉर्ड समारोह है। हर साल आइफा का आयोजन दुनिया में अलग-अलग जगह पर होता है। इस बार अवॉर्ड्स नाइट के लिए यूएई के यस आइलैंड का चयन किया गया है। अब जल्द ही जून में यस आइलैंड पर बॉलीवुड के सितारों की महफिल सजेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें