सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और खुद का फैंस की नजरों में एक अलग मुकाम बनाया है। अभिनेता ने साल 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। लेकिन सलमान खान ने फिल्म ‘मैने प्यार किया’ में लीड रोल निभाकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। सलमान ने इन सालों में कड़ी मेहनत करके खुद को बॉलीवुड का भाईजान बनाया है।
समलान खान की लग्जरी चीजें
इन सालों में सलमान खान ने बेशुमार दौलत भी कमाई है, जिससे वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको सलमान खान की उन महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की एक झलक है। इन चीजों में सलमान के फार्महाउस से लेकर महंगी साइकिल तक शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।