टीवी पर कई शो ऐसे आते हैं, जो फैंस को काफी पसंद होते हैं। इसके चलते मेकर्स भी इन शोज को आगे बढ़ाते चले जाते हैं। शो मे 10 से पांच साल का लीप गैप कर कहानी में बदलाव कर सीरीयल्स को कई साल तक खींचा जाता है और ऐसे में कई स्टार्स बीच से ही शो को अलविदा भी कह देते हैं। इन दिनों पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तो जैसे एक के बाद एक कई कालाकर शो को छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। जहां खबर है कि तारक का किरदार अदा करने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है, तो वहीं इस शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन यानी दिशा वकानी भी लंबे समय से शो से दूर हैं। टीवी के कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने कभी किसी अच्छे ऑफर के चलते तो कभी निजी जिंदगी के चलते लीड रोल होने के बावजूद शो को बीच से अलविदा कहा है।