फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना से लेकर तापसी पन्नू तक, इन एक्टर्स ने अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में रखा कदम

Sat, 06 Jun 2026 06:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों से पहले अच्छी-खासी नौकरी करते थे, लेकिन उनका मुकाम वो नहीं था। इसीलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर फिल्मों की और रुख किया। जानिए कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में, जो पहले कुछ और थे, और अब जानी-मानी हस्ती।

विज्ञापन
1 of 9
तापसी पन्नू और आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर अपने सपनों के पीछे दौड़ लगाई और आखिरकार बड़ी सफलता हासिल की। जानिए कौन थे वो एक्टर्स, जिन्होंने नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 

विज्ञापन

2 of 9
आयुष्मान खुराना - फोटो : X

आयुष्मान खुराना
फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटर थे। उन्होंने एक सुरक्षित मीडिया करियर छोड़कर बॉलीवुड में कदम रखा और सफल हुए।

विज्ञापन

3 of 9
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनू सूद
एक्टर बनने से पहले सोनू सूद ने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इंजीनियर के तौर पर काम भी किया। लेकिन उन्होंने यह सुरक्षित करियर छोड़कर मुंबई का रुख किया और एक्टिंग में अपना नाम बनाया।

4 of 9
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और वह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर काम कर चुकी हैं। बाद में उन्होंने मॉडलिंग और फिर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन

5 of 9
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर. माधवन
स्टार बनने से पहले आर. माधवन पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट ट्रेनर थे। बाद में उन्होंने अपना करियर बदला और टीवी व फिल्मों में एंट्री की।

विज्ञापन

6 of 9
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा का करियर कॉर्पोरेट दुनिया में था। वह यशराज फिल्म्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया।

विज्ञापन

7 of 9
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey

विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उनके पास दूसरे प्रोफेशनल करियर के मौके भी थे, लेकिन उन्होंने पूरी तरह एक्टिंग पर फोकस किया और आज उन्हें काफी सराहना मिलती है।

8 of 9
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane

हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे ने 200 रुपये लेकर मुंबई आए थे। फिल्मों से पहले वो हॉटल में वेटर के तौर पर काम करते थे, जिसके बदले में उन्हें 10 रुपये मिलते थे। इसके अलावा उन्होंने एसटीडी बूथ पर भी काम किया है।काफी समय बाद उन्हें मौका मिला और फिर एक फिल्म आई - 'सनम तेरी कसम', जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। 

ये भी पढ़ें- कौन हैं गौरी स्प्रैट? बनने जा रही हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी, एक बच्चे की हैं मां; इस दिन होगी एक्टर की शादी

विज्ञापन

9 of 9
रणविजय सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rannvijaysingha
रणविजय सिंह
रणविजय सिंह पहले आर्मी में जाने की तैयारी कर रहे थे और उनके पास कई दूसरे करियर ऑप्शन भी थे। लेकिन MTV रोडीज ने उनकी जिंदगी बदल दी और वह टीवी पर्सनैलिटी बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें