राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव भी इस हर घर तिरंगे अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। अभिनेता ने अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 वर्ष। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।