फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 years of TAAL: अनिल कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा, बताया कैसे स्लडॉग मिलेनयर से जुड़ी है सुभाष घई की 'ताल'

Sat, 13 Aug 2022 06:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Taal - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक अभिनेता अनिल कपूर इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं। अपने लुक्स से लेकर अपनी अदाकारी तक के लिए सुर्खियां बटोरने वाले अनिल कपूर एक बेहतरीन कलाकार हैं। वह रोल में अपने को कुछ इस तरह ढाल लेते हैं कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। 65 साल की उम्र में भी वह किसी नौजवान की तरह चुस्त और दुरुस्त लगते हैं। अभिनेता  ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों ने उनके हर किरदार को जी भर के प्यार भी दिया है। दर्शक आज भी सिल्वर स्क्रीन पर उन्हें देखने का इंतजार करते हैं, ऐसे में आज उनकी एक सुपरहिट डुपर हिट फिल्म 'ताल' को रिलीज हुए 23 साल पूरे हो गए हैं। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने सब जबरदस्त तरीके से हिट हुए थे। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म और अपने जीवन से कई राज खोले। 
विज्ञापन

2 of 4
अनिल कपूर - फोटो : social media
पोस्ट साझा कर दी फिल्म के लिए बधाई
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना की अदाकारी से सजी फिल्म 'ताल' साल 1999 में सिनेमाई पर्दे पर रिलीज हुई थी और आज इसको 23 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म ने सेट से अपनी ऐश्वर्या, अक्षय और सुभाष घई की तस्वीर साझा करते हुए एक प्यार भरा नोट भी लिखा। इतना ही अनिल ने उनके जीवन की इस खास फिल्म से जुड़े कई तरह के किस्से भी साझा किए हैं। साझा की गई तस्वीरों में जहां पहली में अनिल म्यूजिक बजाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में वह ऐश्वर्या का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर फिल्म के पोस्टर की है, जिसमें 'ताल' के तीनों कलाकार हैं और चौथी तस्वीर में अनिल सुभाष घई के साथ कुछ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर - फोटो : social media
ऐसी मिली अनिल कपूर को 'ताल'
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए अनिल ने लिखा, 'ताल को सिल्वर स्क्रीन पर आए 23 साल हो गए हैं। मैं इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने का हमेशा आभारी रहूंगा। कई मायनों में मैं मेरी किस्मत ने मुझे इस फिल्म से जोड़ा क्योंकि पहले यह फिल्म गोविंदा को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में यह मेरी झोली में ही गिर गई।'  
 
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर, सुभाष घई - फोटो : social media
'ताल' और 'स्लमडॉग मिलेनयर' का कनेक्शन
इसके बाद अनिल ने बताया कि 'ताल' की वजह से ही उन्हें स्लमडॉग मिलेनयर फिल्म ऑफर की गई थी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनिल ने लिखा, ' यह फिल्म मेरे लिए बहुत भाग्यशाली साबित हुई। ताल में मेरे प्रदर्शन को देखने के बाद ही डैनी बॉयल ने मुझे ऑस्कर विनिंग स्लमडॉग मिलेनयर में काम करने का मौका दिया था। मैं अपने भाग्यशाली सितारों और अभूतपूर्व प्रतिभाशाली शोमैन सुभाष घई साहब के प्यार के लिए आभारी हूं। उनके साथ की गई चार सुपरहिट फिल्मों के लिए मैं हमेशा उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें