फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors: अल्लू अर्जुन से महेश बाबू तक, देखें कितना बदल चुका है आपके पसंदीदा साउथ अभिनेताओं का लुक

Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ सालों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा बदलाव आया है। आज के समय में इस इंडस्ट्री की फिल्में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचा रही हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता भी पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू तक, इस इंडस्ट्री स्टार्स को चाहने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाने जा रहे हैं क्योंकि बीते कुछ सालों के अंदर साउथ अभिनेताओं के लुक में काफी बड़ा बदलाव आया है।
 
अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता ने अपने लुक और एक्टिंग से दर्शकों को हैरान कर दिया। हालांकि, जब अल्लू अर्जुन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब वह कुछ अलग दिखते थे।
विज्ञापन

2 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं और उनके नाम से ही फिल्म हिट हो जाती है। जूनियर एनटीआर ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तब वह कुछ ऐसे दिखते हैं। एक झलक आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
रामचरण
साउथ के सुपरस्टार रामचरण एक जाना माना नाम हैं। हाल ही में उनकी फिल्म RRR सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। राम चरण ने बीते कुछ सालों में अपने लुक में काफी बदलाव कर लिया है। उनके इस लुक की लाखों लड़कियां दीवानी हैं।

4 of 6
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू
महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और उनका लुक फैंस के बीच चर्चा में रहता है। जब महेश बाबू ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तब वह काफी अलग दिखते थे।
विज्ञापन

5 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से अपनी खास जगह बनाई है। उनकी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ काफी पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म में उनके अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। विजय देवरकोंडा ने अपने लुक में भी बहुत बदलाव किया है। आज के समय में उनका स्टाइल लाखों लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश
कन्नड़ एक्टर यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश ने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। पहली फिल्म की तस्वीर में यश को पहचान पाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें