फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Divorce: ऋतिक-सुजैन से आमिर-किरण तक, इन कपल्स ने शादी के सालों बाद तलाक लेकर फैंस को किया हैरान

Tue, 18 Jan 2022 09:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेलिब्रिटी तलाक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी शादी में खूब ताम-झाम करते हैं। उनकी शादी काफी ग्रैंड होती है, जिसकी चर्चा फैंस के बीच भी लंबे समय तक रहती है। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स का तलाक भी काफी हंगामे के बीच होता है। अब तक फिल्मी दुनिया में कई ऐसे पावर कपल रह चुके हैं, जो एक समय में अपनी लव स्टोरी के जरिए फैंस को प्रभावित करते थे लेकिन उन्होंने अचानक ही तलाक का एलान करके अपने चाहने वालों को हैरानी में भी डाल दिया था।
 
हाल ही में अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी व अभिनेता रजीनकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का एलान किया है। दोनों साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब दोनों ही अपनी 18 साल लंबी शादी को खत्म कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस को दी थी, जिसके बाद मीडिया में हंगामा मच गया। हालांकि, आज हम आपको उन स्टार्स के तलाक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चेहते कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद ऋतिक और सुजैन ने दो बच्चों का अपनी जिंदगी मे स्वागत भी किया। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, दोनों ही अपने बच्चों की वजह से दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
फरहान और अधुना
फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों शादी भी करने वाले हैं लेकिन फरहान की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी अधुना से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट से शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। फरहान और अधुना का रिश्ता 16 साल तक चला। अचानक ही दोनों के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। इनके तलाक की वजह किसी को समझ नहीं आई।

4 of 7
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और किरण राव
आमिर खान और किरण राव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने साल 2021 में अचानक ही तलाक का एलान करके हंगामा मचा दिया था। दोनों का रिश्ता 15 साल तक रहा था। आमिर खान की ये दूसरी शादी थी। 
विज्ञापन

5 of 7
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी रचाई थी और दोनों ने चार साल बाद 2021 में तलाक ले लिया। सामंथा और नागा चैतन्य अपने तलाक की वजह से लंबे समय तक मीडिया में छाए रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
सैफ अली खान और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और अमृता सिंह
एक समय था जब सैफ अली खान और अमृता सिंह फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल थे। सैफ ने खुद से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर एक-दूसरे का हाथ थामा था। लेकिन सैफ और अमृता का ये रिश्ता नहीं टिक पाया। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को साथ देखकर फैंस काफी खुश होते थे। दोनों ने साल 1998 में शादी रचाई थी और फिर साल 2017 में दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। आज के समय में दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें