अनुपम खेर और चंकी पांडे की फिल्म 'विजय 69' 29 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस और सिनेमा की दुनिया में ये कुछ अलग कहानी है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल कपूर और सिकंदर खेर ने भी अभिनेता को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं भेजकर अपना समर्थन दिखाया है।
विज्ञापन
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अक्षय कुमार ने की अनुपम खेर की तारीफ
सिंघम अगेन अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर को री-शेयर किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, 'मैं अपने सबसे प्रिय मित्र को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हूं। 'विजय 69' में वह कहीं भी पीछे हटने की बात न करते हुए एक जज्बे को दिखाया है'। आठ नवंबर को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अनिल कपूर ने की ट्रेलर को सराहा
अनिल कपूर ने लिखा, असीम अपार अद्वितीय, अनुपम खेर आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं आशा करता हूं कि काश यश जी ये ट्रेलर देख पाते। अगर वो ये ट्रेलर देखते तो जरूर कहते, बहन के टके क्या ट्रेलर है'।
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
सिकंदर ने भी की फिल्म की तारीफ
सिकंदर ने भी फिल्म के ट्रेलर को सराहा है। उन्होंने लिखा, 'ये बहुत अच्छा है, बहुत मजा आया खेर साहब'। बात करें फिल्म के टीजर की तो फिल्म में अनुपम खेर का अलग ही अवतार नजर आ रहा है। इस फिल्म में 69 साल के व्यक्ति की कहानी है, जिसका नाम विजय मैथ्यू है। विजय उस उम्र में अपनी उम्र से हटकर जीवन में कुछ अच्छा और नया करने का जुनून रखता है।
अनुपम खेर ने किया कमेंट
नेटफ्लिक्स की ओर से जारी फिल्म के ट्रेलर में अनुपम खेर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि ये फिल्म उनकी सात फिल्मों में से एक है। अनुपम खेर का उत्साह फिल्म को लेकर देखते ही बन रहा है। अनुपम खेर की फिल्म को उनके प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रहे हैं।