फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2020: एक्टिंग करते-करते पक्के दोस्त बन गए ये बॉलीवुड स्टार्स, अब दी जाती है इनकी मिसाल

Sun, 02 Aug 2020 04:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो दोस्तों के साथ दोस्ती निभाने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। जब भी आप मुश्किल में होते हैं आपके दोस्त आपके साथ खड़े हो जाते हैं। लेकिन हर रिश्ते के जश्न का एक दिन तय किया गया है तो फि भला दोस्ती कैसे पीछे रह सकती है। पूरे भारत में आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में तमाम ऐसे पक्के दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की दुहाई दी जाती है। तो चलिए आज इस मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड के Best Friends Forever...
विज्ञापन

2 of 9
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की दोस्ती जगजाहिर है। भले ही रणबीर कपूर, कटरीना कैफ के कभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे हो लेकिन इसका असर आलिया और कटरीना की दोस्ती पर नहीं पड़ा। दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में खूब फेमस है।
विज्ञापन

3 of 9
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर
नेक्स्ट जेन की बात करें तो सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे भी बेस्टफ्रेंड की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। साथ ही तीनों अक्सर ही बेस्टफ्रेंड की तरह एक जैसे कपड़ों में भी नजर आती हैं। इन तीनों की दोस्ती बचपन से है। 

4 of 9
करीना कपूर मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता - फोटो : instagram
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर
अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। जहां करीना और करिश्मा बहनें तो वहीं अमृता और मलाइका भी सगी बहनें हैं। चारों को अक्सर पार्टीज में साथ देखा जाता है। यहां तक कि जिम में चारों एक दूसरे के साथ नहीं छोड़तीं और साथ में ही वर्कआउट करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : PTI
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में मशहूर हैं। दोनो दो दशक से साथ-साथ काम कर रहे हैं, बेहद अच्छे दोस्त भी हैं। शादी के बाद भी दोनों एक साथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
आमिर खान और सलमान खान
सलमान खान और आमिर खान
कहते हैं कि बॉलीवुड में खान का सिक्का चलता और इसी वजह से शाहरुख, सलमान और आमिर के बीच प्रतिस्पर्द्धा रहती है। लेकिन निजी जिंदगी में ऐसा नहीं है। सलमान और आमिर की दोस्ती की तो मिसालें दी जाती हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म अंदाज अपना अपना में काम किया था।
विज्ञापन

7 of 9
आलिया भट्ट और वरुण धवन गोरखपुर में। - फोटो : Rajesh Kumar
वरुण धवन और आलिया भट्ट
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से साथ में करियर शुरू किया था। दोनों इसके अलावा, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक में भी नजर आ चुके हैं। आलिया और वरुण की दोस्ती बहुत पुरानी है। अक्सर दोनों एक दूसरे की टांग खिचाई करते हुए नजर आते हैं।

8 of 9
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी बेस्ट फ्रेंड हैं। जगह कोई भी दोनों जब भी साथ होते हैं मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ते। दोनों ने एक साथ फिल्म गुंडे में काम किया है।
विज्ञापन

9 of 9
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
 रणबीर कपूर की अयान मुखर्जी से बहुत गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर पार्टीज में साथ नजर आते हैं। रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से भी अयान की खूब पटती है। ये तिकड़ी अक्सर मस्ती करते दिख जाती है। रणबीर और आलिया, अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आएंगे। 

'25 जुलाई तक सुशांत के परिवार की मदद कर रहा था उनका रूममेट', वकील का दावा- अचानक बदल लिया पक्ष
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें