जाने तू या जाने ना
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने तू या जाने ना
ये पांच कॉलेज के दोस्तों की कहानी है। कब दोस्ती प्यार में बदल जाती है पता नहीं चल पाता। आखिर कब और कैसे महसूस हो कि प्यार हो गया है। इस धागे- सी भी पतली कहानी को आधार बनाकर निर्देशक और लेखक अब्बास टायरवाला ने एक बेहतरीन फिल्म बनाई। फिल्म में इमरान खान, जेनेलिया, मंजरी, अयाज खान, करण माखीजा, सुगंधा गर्ग, निराव मेहता, अनुराधा पटेल, रत्ना पाठक शाह सहित कई उम्दा कलाकार नजर आए।