भारतीय सिनेमा के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास होता है। इस दिन हिंदी समेत कई भाषाओं में फिल्में रिलीज होती हैं और इस शुक्रवार भी कई बड़ी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस शुक्रवार हिन्दी समेत अन्य भाषाओं की कुल 13 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें हिंदी की 'एक विलेन रिटर्न' शामिल है। इसके अलावा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी और गुजराती की बाकी फिल्में हैं। आइए आपको इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्मों का पूरा चार्ट दिखाते हैं।