फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: लाल सूट में सपना चौधरी का कातिलाना अंदाज, किलर स्माइल ने लूटा फैंस का दिल

Thu, 28 Jul 2022 10:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : insta

देसी क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी अपने डांस मूव्स के साथ-साथ कमाल की ड्रेसिंग और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। सपना वेस्टर्न से लेकर एथनिक वियर तक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो आते ही छा जाती है। लेटेस्ट वीडियो में सपना एक बार फिर लाल सूट और प्लाजो पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी किलर स्माइल फैंस का दिल लूट रही है।

विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : insta
लाल सूट में बेहद गॉर्जियस लगीं सपना चौधरी
 सपना चौधरी के गाने और ठुमकों के तो फैंस दीवाने है हीं इसके साथ ही उन्हें उनके देसी अंदाज के लिए भी जाना जाता हैं। आज अपने इंस्टाग्राम से सपना चौधरी ने जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें ऑल रेड लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। सपना कि किलर स्माइल फैंस का दिल लूट रही है, उनका का यह लुक गजब ढा रहा है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद कमेंट की जैसे बाढ़ आ गई है। फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Sapna Choudhary - फोटो : insta
फैंस ने लुटाया प्यार
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'देसी छोरी'। वहीं प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बहुत खूबसूरत लग रही हैं सपना मैडम। इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा- किलर स्माइल। वहीं अन्य भी गॉर्जियस, ब्यूटीफुल, नाइस जैसे कमेंट के साथ ही दिल और फायर इमोटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
बात करें वर्क फ्रंट की तो सपना कई स्टेज शोज करती रहती हैं और हाल ही में उनका गाना कामिनी रिलीज हुआ है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सपना चौधरी के इस नए गाने पर फैंस जमकर रील साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें