फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Release: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं ये 13 फिल्में, हिंदी के साथ साउथ में भी मचेगा धमाल

Thu, 28 Jul 2022 10:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शुक्रवार रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास होता है। इस दिन हिंदी समेत कई भाषाओं में फिल्में रिलीज होती हैं और इस शुक्रवार भी कई बड़ी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस शुक्रवार हिन्दी समेत अन्य भाषाओं की कुल 13 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें हिंदी की 'एक विलेन रिटर्न' शामिल है। इसके अलावा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी और गुजराती की बाकी फिल्में हैं। आइए आपको इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्मों का पूरा चार्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म 
इस शुक्रवार बॉलीवुड की सिर्फ एक ही फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 'एक विलेन रिटर्न' के सीक्वल के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन सीन्स हैं। मोहित सुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लगभग 70 से 80 करोड़ की लागत में बनाया गया है। अब देखना ये है कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है की नही।  
विज्ञापन

3 of 10
तमिल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल की तीन फिल्में
इस हफ्ते तमिल सिनेमा में तीन फिल्में को बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें मनी भारती के निर्देशन में बनी 'बैटरी', रत्ना कुमार की 'गुलु-गुलु' और एस कलाई चंद्रन की 'कोलाथूरन' शामिल हैं। इन तीन फिल्मों में से सबसे ज्यादा क्रेज 'बैटरी' के लिए देखने को मिल रहा है।

4 of 10
रामाराव ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में इस फिल्म पर सबकी नजर 
इस शुक्रवार तेलुगू सिनेमा में सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट होती हैं। इस फिल्म में रामाराव एक निष्पक्ष सरकारी अधिकारी के रूप में दिखते हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा, जिसकी झलक ट्रेलर में देख चुके हैं। देखने होगा कि रवि तेजा की यह फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है।   
विज्ञापन

5 of 10
telugu film - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में आ रही है ये फिल्म
'केजीएफ' के शानदार प्रदर्शन के बाद कन्नड़ सिनेमा पर भी दर्शकों की नजरें बन गई हैं। इस हफ्ते कन्नड़ में सिर्फ एक ही फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका नाम 'रक्कम' है। इस फिल्म का निर्देशन के. सेंडिल ने किया है और इसमें रणधीरा गौड़ा और अमृता नायर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

6 of 10
मलयालम फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में आएगी ये फिल्म
इस हफ्ते मलयालम की तरफ से भी एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस शुक्रवार 'पप्पन' रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन जोशी ने किया है और इसे लिखा आरजे शान ने लिखा है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में सुरेश गोपी, गोकुल सुरेश, न्याला उषा, नीता पिल्लई, आशा शरत नजर आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 10
टाइमपास 3 - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी में फिल्म 'टाइमपास 3'
निर्देशन रवि जाधव की मराठी फिल्म 'टाइमपास 3' इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और इस हफ्ते मराठी फिल्मों की तरफ से रिलीज होने वाली यह एकलौती फिल्म है। इस फिल्म में खूब सारे ड्रामे के साथ-साथ रोमांस भी कूट-कूट कर डाला गया है। 

8 of 10
बंगाली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली में दो के बीच कांटे की टक्कर
शुक्रवार को दो बंगाली फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'अंतरजाल' और 'कुलपि' शामिल है। 'अंतरजाल' ड्रामा और थ्रीलर से भरपूर है, जिसमें खूब सारा मसाला है। वहीं, बरशाली चटर्जी के निर्देशन बनी फिल्म 'कुलपि' में पायल सरकार, रजतव दत्ता और प्रत्तय घोष मुख्य किरदार में हैं।

9 of 10
पंजाबी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी फिल्म 'छल्ला मुड़ के नहीं आया'
पंजाबी फिल्म 'छल्ला मुड़ के नहीं आया' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अरमिंदर गिल ने निर्देशित किया है और अंबरदीप ने लिखा है। इस फिल्म में मुख्य किरदार सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल ने निभाया है।
विज्ञापन

10 of 10
गुजराती फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
गुजराती में इन दो की टक्कर
इस हफ्ते गुजराती बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में दस्तक देने वाली हैं। पहली के आर देवमनी के निर्देशन में बनी 'तू स्टार छे' और दूसरी '53 मू पानू' है, जिसे कर्तव्य शाह ने निर्देशित किया है। 'तू स्टार छे' एक कॉमेडी फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें