फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Release: अगस्त का पहला शुक्रवार होगा रोचक कंटेंट से भरपूर, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Thu, 04 Aug 2022 03:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डार्लिंग्स, क्रैश कोर्स, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और सीरीज के शौकीन लोगों के लिए इस हफ्ते भी रोचक कंटेंट की कमी नहीं होने वाली है। इस शुक्रवार मेकर्स दर्शकों के लिए उनकी पसंद के हिसाब से रोमांचक कंटेंट परोसने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तो कैलेंडर पर पांच अगस्त मार्क कर लीजिए क्योंकि हम आपके लिए फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट ले आए हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आप अपनी पसंद के अनुसार कौन सी फिल्में और सीरीज देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सीता रामम - फोटो : insta
सीता रामम
रिलीज डेट-5 अगस्त
सीता रामम एक मल्टी लिंगुअल यानी बहुभाषी फिल्म है जिसमें दलकीर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और सुमंत अहम किरदारों में हैं। यह एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। इस फिल्म में दलकीर सलमान ने लेफ्टिनेंट राम की भूमिका निभाई है। हिंदी समेत कई भाषाओं में यह फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
नार का सुर - फोटो : social media
नार का सुर
रिलीज डेट- 5 अगस्त
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश पर आधारित है। फिल्म में यूपी के एक साधारण गांव के असाधारण दृष्टिकोण के बारे में बताया गया है। इस गांव की महिलाओं द्वारा अपने गांव में अवैध शराब के व्यापार और बिक्री के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया देश की बाकी महिलाओं के लिए कैसे गेम चेंजर बन जाती है इस फिल्म में इसे दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। पांच अगस्त को यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

4 of 7
मियामी से न्यूयॉर्क - फोटो : social media
मियामी से न्यूयॉर्क
रिलीज डेट- 5 अगस्त
मियामी से न्यूयॉर्क फिल्म भी पांच अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में निहाना मिनाज, निखार कृष्णानी, रोहिनी चंद्रा जैनेल लैकल नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन जॉय अगस्टीन ने किया है।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म- डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
डार्लिंग्स
रिलीज डेट- 5 अगस्त
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है जिसका निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है। हाल ही में फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। आलिया के अलावा फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
विक्टिम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्टिम
रिलीज डेट- 5 अगस्त
ओटीटी- सोनी लिव
विक्टिम एक तमिल एंथोलॉजी है जिसमें चार निर्देशकों चिंबू देवन, एम राजेश, पा.रंजीत और वेंकट प्रभु की शॉर्ट फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसमें प्रसन्ना, अमला पॉल, प्रिया बवानी शंकर, नासिर, थम्बी रमैया, नटराज (नट्टी), कलाइरासन, गुरु सोमसुंदरम, कृष समेत अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रैश कोर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्रैश कोर्स
रिलीज डेट- 5 अगस्त
ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
बहुप्रतीक्षित ड्रामा सीरीज क्रैश कोर्स भी 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह 10 एपिसोड की एक ओरिजिनल ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई शानदार कलाकार नजर आएंगे। सीरीज में एक्टर मोहित सोलंकी, हृदय हारून, अनुष्का कौशिक, भावेश बालचंदानी, आर्यन सिंह, हेतल गड़ा, और अन्वेषा विज आईआईटी उम्मीदवारों की भूमिका नजर आएंगे। शो में भानु उदय, उदित अरोड़ा, प्रणय पचौरी और बिदिता बैग के साथ अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें