Friday Box Office Report: दिवाली और फिर छठ पूजा...त्योहारों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर मंदी छाई हुई है। न ही अक्षय कुमार और न ही अजय देवगन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो पा रहे हैं। यही कारण है कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नतीजतन, राम सेतु और थैंक गॉड दोनों ही फिल्में चार दिनों में अपनी लागत का 40 फीसदी तक नहीं कमा पाईं। आइए जानते हैं राम सेतु और थैंक गॉड के साथ अन्य फिल्मों का कलेक्शन...