सिनेमाघरों में इस वक्त फिल्मों की कमी नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कब्जा पहले से लगी थीं तो कल और दो फिल्में भी रिलीज हो गई हैं। इनमें से एक फिल्म अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'भीड़' है, जो कोरोनाकाल पर बनी है। वहीं, दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'जॉन विक: चैप्टर 4' है। कुल मिलाकर दर्शकों के पास इस वक्त लव स्टोरी से लेकर एक्शन थ्रिलर तक हर किस्म का विकल्प मौजूद है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर सबसे ज्यादा उमड़ा...