विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' आखिरकार 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। गुरुवार को पहले दिन विदामुयार्ची ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए। कल शुक्रवार को इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। टोटल कमाई 35.9 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है।