फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘जुग जुग जियो’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत, पांच हफ्ते बाद भी जारी ‘भूल भुलैया 2’ का जादू

Sat, 25 Jun 2022 08:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग बेसब्री शुक्रवार और रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं। बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्में लगतार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
Box Office Report - फोटो : Social media

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग बेसब्री शुक्रवार और रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं। बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्में लगतार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी क्रम में अब इस शुक्रवार कई और नई फिल्में रिलीज हो गई है। जुग जुग जियो से लेकर शेरदिल तक बाॉक्स ऑफिस पर अब दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इसी बीच अब इन सभी फिल्मों के बीते दिन हुई कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। हालांकि, वरुण धवन की फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पीछे नहीं छोड़ पाई है। तो आइए जानते हैं इस शुक्रवार कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का रिपोर्ट कार्ड-

विज्ञापन

2 of 6
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म का विषय अलग होने के चलते शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन पारिवारिक दर्शकों के सिनेमाघरों में आने से बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वरुण धवन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘कलंक’ की रही है, हालांकि अपने बजट के चलते ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन  करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शेरदिल: द पीलीभीत सागा

इसी शुक्रवार को हुई रिलीज पंकत्र त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' को बहुत ज्यादा दर्शक नसीब नहीं हुए हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि फिल्म आगे अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं। फिलहाल अपने दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया है।

4 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया 2

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार 5 हफ्तों से शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में इस फिल्म ने 8.18 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, पांच हफ्तों के बाद अब फिल्म ने कुछ 184.32 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन

5 of 6
निकम्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निकम्मा

बीते शुक्रवार  रिलीज हुई अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'निकम्मा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 लाख रुपये कमाए थे।  फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में महज 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम दुनियाभर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कमल हासन का जादू आज भी लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार करीब दो करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने देशभर में 227.57 करोड़ की कमाई कर ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें