नए साल का तीसरा हफ्ता भी अब खत्म हो चुका है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई अर्जुन कपूर और तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, बाकी फिल्में अभी भी बढ़िया कमाई कर रही हैं। साउथ की 'थुनिवु' और 'वरिसु' के साथ ही मराठी फिल्म 'वेड' का भी शानदार कलेक्शन जारी है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म ने बाजी मारी है।