फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Box Office: इस हफ्ते 33 फिल्मों के बीच भाषाई घमासान, क्रिकेट, हॉरर, फैंटेसी और मार्शल आर्ट्स का मुकाबला

Wed, 13 Jul 2022 12:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

कोरोना संक्रमण काल में जो सबसे अच्छी बात हुई है, वह मनोरंजन के शौकीनों के बीच मिटी भाषाओं की दूरियां।
विज्ञापन
1 of 10
Friday Box Office - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमण काल में जो सबसे अच्छी बात हुई है, वह मनोरंजन के शौकीनों के बीच मिटी भाषाओं की दूरियां। सिनेमा के सुधी दर्शकों पर अब इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि जो फिल्म वह देख रहे हैं, उसकी भाषा क्या है। दिल्ली एनसीआर में लोग आपको ‘विक्रम’ जैसी फिल्में इसके मूल भाषाई संस्करण में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देखते मिल जाएंगे और मुंबई में गैर हिंदी फिल्मों को अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देखने वाली पूरी एक पीढ़ी तैयार हो चुकी है। भारतीय भाषाओं के फिल्मों के निर्माता भी इस बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं। तकरीबन हर फिल्म अब सबटाइटल्स के साथ ही सेंसर हो रही है। इस शुक्रवार को रिलीज हो रही 33 फिल्मों को लेकर भी इसीलिए दर्शकों में खास दिलचस्पी है, इस हफ्ते सबसे ज्यादा छह फिल्में कन्नड़ में और उसके बाद तमिल में पांच और हिंदी में चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में चौतरफा मुकाबला

पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हिंदी में चार फिल्में रिलीज हो रही है। तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज पर आधारित है। इस फिल्म में तापसी के अलावा विजय राज और मुमताज सरकार की प्रमुख भूमिकाएं है। फिल्म का निर्देशन सृजित सरकार ने किया है। इसके अलावा राजकुमार राव की 'हिट- द फर्स्ट केस' इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। इसमें राजकुमार राव के सान्या मल्होत्रा, दलीप ताहिल और मिलिंद गुणाजी की मुख्य भूमिकाएं है। रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'लड़की -द ड्रैगन गर्ल' हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हो  रही है। इन सबके साथ निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'जुदा होके भी' भी रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय ओबेरॉय और ऐन्द्रिता रॉय लीड रोल में हैं।        

विज्ञापन

3 of 10
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

‘पद्मावती’ समेत कन्नड़ की छह फिल्में

किसी एक फिल्म की कामयाबी कैसे पूरा चलन बदल देती है, उसकी गवाह है कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ को इस साल मिली कामयाबी। इस फिल्म के बाद ‘777 चार्ली’ को भी दर्शकों ने सराहा और महीने के आखिरी शुक्रवार को ‘विक्रांत रोणा’ से भी टिकट खिड़की पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है। कन्नड़ में पिछले हफ्ते सात फिल्में रिलीज हुईं और इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं छह फिल्में। इन फिल्मों में विक्रम आर्या अभिनीत 'पद्मावती', सतीश निनसम अभिनीत 'पेट्रोमैक्स', निर्देशक ए आर शान की 'बेंकी' निर्देशक स्माइल श्रीनू की 'ओह माय लव', निर्देशक विलोक शेट्टी की 'चेस' और निर्देशक श्रीहरि आनन डी की 'कर्मण्ये वाधिकारस्ते' शामिल हैं। 

4 of 10
फिल्म गार्गी - फोटो : twitter
तमिल में साई पल्लवी पर रहेगी सबकी नजर
तमिल भाषा में पिछले हफ्ते चार फिल्में रिलीज हुईं और इस हफ्ते पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं।  इनमें से 'द वारियर' एक दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह एक एक्शन फिल्म है और तमिल के साथ साथ यह फिल्म तेलुगू में भी रिलीज हो रही है। एन लिंगुस्वामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम पोथीनेनी और कृति शेट्टी लीड रोल में है।  इनके अलावा एन रागवन की 'माय डियर भूतनाथ, पार्थिबन की 'इरविन निजहल', अनवर रशीद की 'नीलाई मरणधवन' और गौतम रामचंद्रन की साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'गार्गी' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
तमाशा लाइव - फोटो : सोशल मीडिया

संजय और सोनाली का मराठी कट्टा

पिछले हफ्ते एक भी मराठी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस हफ्ते रिलीज हो रही मराठी फिल्म 'तमाशा लाइव' की कहानी उस नाटक और धोखे का अनुसरण करती है जो समाचार और पत्रकारिता के पीछे प्रकट होता है। संजय जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी और सचित पाटिल लीड रोल में हैं।  

 

विज्ञापन

6 of 10
सारथी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक गांधी की गुजराती फिल्म 

इस हफ्ते गुजराती में दो फिल्में रिलीज हो रही है, जिसमे 'सारथी' ड्रामा कॉमेडी है। रफीक उस्मान भाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी, मीनल पटेल और सौम्या पांडे लीड रोल में हैं। इसके अलावा हार्दिक भट्ट के निर्देशन में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म 'तू राजी रे' में दिव्यांक ठक्कर, जानकी बोदीवाला, अनंग देसाई और राजीव मेहता की मुख्य भूमिकाएं है। 

विज्ञापन

7 of 10
बाजरे दा सिट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

एमी विर्क की पंजाबी फिल्म

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार एमी विर्क इस हफ्ते अपनी फिल्म 'बाजरे दा सिट्टा' लेकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रहे हैं। जस ग्रेवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का शीर्षक एक पंजाबी लोक गीत से लिया गया है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एमी विर्क, हॉबी धालीवाल, प्रकाश गधू और रुपिंदर रूपी की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

8 of 10
कुलेर आचार - फोटो : सोशल मीडिया

इंद्राणी हलधर की कुलेर आचार

सुदीप दास के निर्देशन में बनी बांग्ला फिल्म 'कुलेर अचार' एक ऐसी महिला की कहानी है जो शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदलना चाहती। फिल्म में मधुमिता सरकार, विक्रम चटर्जी, इन्द्राणी हलधर और सुजान नील मुखर्जी की प्रमुख भूमिकाएं है। इस हफ्ते रिलीज हो रही दूसरी बांग्ला फिल्म अभिनंदन दत्ता निर्देशित फिल्म 'अनंता' है। ये एक बेरोजगार युवक की कहानी है जो पड़ोस में रह रही टीचर से कल्पनाओं में बात करता है। फिल्म में ऋत्विक चक्रवर्ती और सोहिनी सरकार लीड रोल में हैं। 

9 of 10
डेड लाइन - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू में दो फिल्में

तेलुगू में पिछले हफ्ते पांच फ़िल्में रिलीज हुई थीं और इस हफ्ते मात्र दो ही फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में निर्देशक सिरीमल्लि फणिराज की 'आर आर रागी रेकू' के अलावा बोम्मारेड्डी वी आर आर की 'डेड लाइन' शामिल हैं। बोम्मारेड्डी की फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है और इसमें अजय घोष लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

10 of 10
इलवीजोपून्छिरा - फोटो : सोशल मीडिया

शाही कबीर की मलयालम फिल्म

मलयालम में इस हफ्ते मात्र एक फिल्म 'इलवीजोपून्छिरा' रिलीज हो रही है। निर्देशक शाही कबीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोयबीन शाहिर लीड रोल में है। फिल्म का शीर्षक केरल के इलवीजोपून्छिरा नामक समुद्र तट से तीन हजार फीट ऊपर स्थित एक पर्यटन स्थल से प्रेरित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें