फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' की बिक्री में हुई करोड़ों की सेटिंग, पढ़िए ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Sun, 23 Sep 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जो साल में कम से कम 3 से 4 फिल्में तो करते ही हैं। गोल्ड के बाद अक्षय हाउसफुल 4 की तैयारी में जुट गये हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में हो रही हैं इस बीच फिल्म को लेकर एक डील का पता अमर उजाला को लगा है, पढ़िए ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar
अक्षय कुमार की फिल्में देशभक्ति से भरी होती हैं। सारी फिल्मों में वो देश को कोई न कोई संदेश जरूर देते हैं। भारत सरकार भी इसलिए उनपर काफी मेहरबान भी रहती है कि अक्षय अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर चलते हुए सरकारी योजनाओं का विज्ञापन मुफ्त में करते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Houseful Team
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म में बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सनोन, रितेश देशमुख भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। साजिद लंबे समय के बाद इस फिल्म से जुड़े हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि फॉक्स स्टार इंडिया ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 4 के सारे राइट्स 200 करोड़ में खरीद लिये हैं। इस डील में थियेट्रिकल, ओवरसीज, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स शामिल हैं।

4 of 5
akshay kumar
अमर उजाला को इस बात की खबर लगी है कि इस फिल्म की कमान जल्द ही दूसरे बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास जाने वाली है। ऐसे में भारत में खोले इसके दफ्तर के लोग दोनों हाथों से दौलत बटोरने में लगे हैं। बेनामी ट्रान्जेक्शन हो रहे हैं। गाड़ियों के emi प्रोड्यूसरों से भरवाई जा रही है। सूत्र तो ये भी बताते हैं कि अक्षय कुमार की इस फिल्म की जिस प्रोडक्शन हाउस से डील हुई है उसमें काफी नकदी का भी लेन देन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : SELF
काले धन पर नजर रखने वाली केंद्र सरकार की एक एजेंसी को इस लेन देन की भनक लग चुकी है। वो ये पता लगाने की कोशिश में हैं कि इस फिल्म को लेकर हुई डील में क्या सच में कंपनी के आला अफसरों को दो फ्लैट्स और 1 गाड़ी गिफ्ट की गई है।

अब दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की गिनती उन एक्टर्स में होती है जो ज्यादा टैक्स देते हैं ऐसे में उनकी फिल्म और उसके प्रोडक्शन हाउस को लेकर ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें