फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 संकेत बताते हैं पहले से तय है विराट-अनुष्का की शादी, 3 अटकलें जो निकलीं झूठ

Thu, 07 Dec 2017 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी पहले से तय है, हालांकि तारीखों पर माथापच्ची जारी है। ये 4 संकेत बताते हैं कि 10 दिन पहले से ऐसे ईशारे मिलने शुरू हो गए थे। बीती शाम शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर जो तीन अटकलें फैलीं, देर शाम अनुष्का के मैनेजर के बयान से वो झूठ निकलीं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar
दरअसल, 27 नवंबर को ही विराट-अनुष्का की शादी तय होने का इशारा मिलने लगा था। पहला सबूत ये था कि अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में न खेलने की पुष्टि कर दी थी। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
गौरतलब है कि पिछले महीने BCCI को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण 'पर्सनल' लिखा था। दूसरा सबूत ये है कि अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने भी बता दिया था कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। इससे अटकलें तेज हो गई थीं कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं, जो गलत निकलीं।
पढ़ें: EXCLUSIVE: इटली में नहीं हिंदुस्तान में होगी अनुष्का की शादी, मैरिज कोर्ट से खरीदे फॉर्म

4 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter
तीसरा सबूत ये था कि विराट कोहली के दिल्ली वाले घर में और अनुष्का के मुंबई वाले घर में अचानक से हलचल बढ़ गई थीं। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर में इसका हवाला भी दिया गया था। अब इसका कारण सामने आ रहा था कि ‌दिसंबर के दूसरे सप्ताह में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जो गलत था।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Twitter
चौथा और सबसे अहम सबूत ये था कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची अपनी टीम के साथ अनुष्का के घर गए थे, उन्होंने वहां काफी समय बिताया। माना जा रहा है कि वे अनुष्का के लिए शादी की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। इससे भी शक यकीन में बदला था कि डिजायनर सब्यसाची मैरिज के लिए अनुष्का और विराट की ड्रेस डिजाइन करेंगे।
पढ़ें: जानिए कैसे शुरू हुई अनुष्का और विराट की REAL लव स्टोरी, आएगा रोमांच
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : indian express
अब बात उन अटकलों की, जो झूठ निकलीं। पहली, चैनल दावा कर रहा है कि अनुष्का इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं, जो गलत निकली। दूसरी ये कि बताया जा रहा था कि विराट और अनुष्का दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इटली की मिलान में शादी करेंगे। ये भी गलत हैं। तीसरी ये थी कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि 9, 10, 11 और 12 दिसंबर को शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। यह भी जानकारी मिली है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परिवार वालों के इटली के टिकट भी बुक हो चुके हैं। ये भी गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें