फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Gandhi : इंदिरा गांधी पर आधारित इन फिल्मों पर मचा था बवाल, कई सीन्स पर चली थी सेंसर बोर्ड की कैंची

Sat, 19 Nov 2022 02:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इंदिरा गांधी - फोटो : facebook
Indira Gandhi : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज 105वां जन्म दिवस है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई फैसले लिए थे। इनमें से कुछ फैसले ऐतिहासिक रहे तो कुछ विवादित। इन्ही फैसलों पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कई फिल्में बनाईं।लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री के फैसलों की ही तरह ये फिल्में भी रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गईं। आज हम आपको इंदिरा गांधी के जीवन पर बनी इन्ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए..
विज्ञापन

2 of 7
आंधी - फोटो : सोशल मीडिया
आंधी
1975 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आंधी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। उस समय इस फिल्म पर काफी बवाल मचा था। आलम यह रहा कि फिल्म को रिलीज के कुछ महीने बाद ही बैन कर दिया गया। इंदिरा सरकार की तरफ से आपातकाल के दौरान इस फिल्म पर पाबंदी लगा दी गई। हालांकि, 1977 में जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई तो 'आंधी' से बैन हटा दिया गया। इतना ही नहीं 'आंधी' को सरकारी टेलीविजन पर भी दिखाया गया।  

यह भी पढ़े: Birthday Special: कुंडली में साढ़े साती के बीच दयाशंकर को कैसे मिला 'शनिदेव' का रोल? मजेदार है यह किस्सा
विज्ञापन

3 of 7
31 अक्तूबर - फोटो : सोशल मीडिया
31 अक्तूबर
'31 अक्तूबर', इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित फिल्म है। इसे साल 2016 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के नौ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी। कहा जा रहा था कि फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे भी थे जिन्हें देखने के बाद हिंसा के भड़कने की संभावना थी। सीन्स को काटने के बाद फिल्म को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़े: Ayushmann Khurrana: 'दुर्भाग्य है कि हमारा देश...', फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉक्स ऑफिस गणित पर बोले आयुष्मान

4 of 7
इंदु सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
इंदु सरकार
2017 में रिलीज हुई फिल्म 'इंदु सरकार' 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। मधुर भंडारकर के निर्देशन वाली फिल्म 'इंदु सरकार' पर भी विवाद खड़ा हो गया था। मधुर भंडारकर को धमकी भरे फोन और मैसेजेस आने लगे थे। कहा गया था कि इस फिल्म में इंदिरा गांधी से जुड़े विवादस्पद सीन्स थे। सीबीएफसी से इस फिल्म को रिलीज न करने की अपील भी की गई थी।

यह भी पढ़े: Neena Gupta: लस्ट स्टोरीज 2 में कैसा होगा नीना गुप्ता का रोल? अभिनेत्री बोलीं- उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा रोल...
विज्ञापन

5 of 7
बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बेल बॉटम
फिल्म 'बेल बॉटम' में लारा दत्ता, इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थीं। 1984 की इंडियन एयरलाइंस आईसी 421 हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म पर भी बवाल मचा था। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया था कि इंदिरा गांधी अपहरणकर्ताओं से समझौता करना चाहती थीं। लेकिन, रॉ ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। बस, फिल्म के इसी सीन पर बवाल मचा था। मेकर्स पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 'बेल बॉटम' के जरिए इंदिरा गांधी की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े: बेगम पारा की फोटो जेब में रखकर जंग लड़ते थे अमेरिकी सैनिक, बोल्ड फोटोशूट से मचा दी थी सनसनी
विज्ञापन

6 of 7
Indira Gandhi - फोटो : Social Media
इंदिरा गांधी से जुड़ी फिल्में
इसके अलावा प्रभाव स्टारर 'राधे श्याम' में भी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक सीन दिखाया गया था, जिसमें एक्टर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी भविष्यवाणी करते हैं। इसके अलावा संजय गांधी पर आधारित फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' को भी रिलीज करने में मेकर्स को काफी परेशानी हुई थी।

यह भी पढ़े: Sushmita Sen Birthday: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
अब 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में 'इमरजेंसी' रिलीज होने वाली है। कंगना रणौत स्टारर 'इमरजेंसी' का टीजर हो चुका है। यह फिल्म इंदिरा गांधी के 1975 में लिए गए आपातकाल के फैसले पर आधारित है। कंगना रणौत फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस पर बवाल मचना शुरू हो गया है। एक तरफ विपक्ष इसका विरोध कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 

यह भी पढे़: Amir Khan: बेटी आयरा की सगाई में जमकर नाचे आमिर खान, अभिनेता को पहचानना मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें