Drishyam 1 vs Drishyam 2 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी है। 'दृश्यम' के सात साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में विजय सालगांवकर का केस रीओपन हो गया है। दर्शक, इस केस से जुड़ी हर कड़ी को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं। यही कारण है कि अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जी हां, अजय देवगन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह फिल्म दृश्यम पार्ट 1 से बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब हुई है? आइए जानते हैं...