भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इसी साल 16 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह गए। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका जीवन निर्विवाद रहा। राजनीति में रहने के साथ-साथ उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी खास नाता रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
seeta geeta
वाजपेयी जी लिखने-पढ़ने के अलावा फिल्म देखना भी पसंद करते थे और वो भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फिल्में। अटल जी सांसद हेमा मालिनी के बहुत बड़े प्रशंसक रहे। अटल जी को हेमा मालिनी की 1972 में आई फिल्म सीता और गीता इतनी पसंद आयी थी कि उन्होंने इस फिल्म को 25 बार देखा था। इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया था। सीता और गीता के अलावा अटल जी को फिल्म तीसरी कसम से भी खास जुड़ाव रहा।
विज्ञापन
3 of 5
teesri kasam
प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की चर्चित कहानी मारे गए गुलफाम पर बनी फिल्म 'तीसरी कसम' फिल्म 1966 में आई थी। इस अद्भुत प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा था राजकपूर और वहीदा रहमान ने और इस प्रेम कहानी को लिखा था कृतिकार फणीश्वर नाथ रेणु ने। यह फिल्म हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर जाती है। बासु भट्टाचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता थे सुप्रसिद्ध गीतकार शैलेन्द्र।
4 of 5
teesri kasam
अभिनय और निर्देशन की नजर से यह फिल्म बेजोड़ थी। इसका अभिनय उच्चकोटि का रहा। इसीलिए 1967 में ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ में इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सब कुछ सादगी से दर्शाया गया था और यही सादगी अटल जी को भा गई। इसलिए ये फिल्म उनकी पसंदीदा रही।
इसके अलावा अटल जी को देवदास और बंदिनी फिल्म भी बहुत पसंद थी। इन फिल्मों के अलावा अटल जी को अमिताभ और राखी पर फिल्माया गाना 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' दिल के काफी करीब रहा। ये गाना साल 1976 में आई फिल्म कभी कभी का है।
पूरा देश अटल जी के जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहा है।