अभिषेक बच्चन
उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर काफी उत्साह है। आठ से अधिक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो सकती है। मशहूर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन नैनीताल में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और पूजा भट्ट भी उत्तराखंड में शूटिंग के इच्छुक हैं। उत्तराखंड की लोकेशन बहुत अच्छी है। यहां लोग बहुत शांत और सहज और सहयोग करने वाले हैं। सरकार ने भी एकल खिड़की प्रणाली के जरिये फिल्म निर्माताओं को सुविधा दी है। उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में होगी, इसका फायदा राज्य को मिलेगा।
- दिलीप जावलकर, सचिव, पर्यटन