फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरे जमाने की इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के हुआ करते थे चर्चे, अब पहचानना हुआ मुश्किल

Mon, 27 Jan 2020 12:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
forgotten actresses - फोटो : Twitter
बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी फिल्मों से ज्यादा खूबसूरती के चर्चे हुए। एक समय में चर्चा में रहने वालीं ये अभिनेत्रियां अब लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। इनका लुक भी पहले से काफी बदल गया है। ऐसे में बात करेंगे उन पुरानी एक्ट्रेस की जो एक समय में बॉलीवुड की पहचान हुआ करती थीं और अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इनकी अब की तस्वीर देख शायद आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
वैजयंती माला - फोटो : Twitter

वैजयंती माला

वैजयंती माला अपने दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने फिल्म साधना, नया दौर, संगम और गंगा जमुना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज वैजयंती माला की तुलना उनके पुराने लुक से की जाए तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Sharmila Tagore - फोटो : Social Media

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर के भी अपने अलग अंदाज थे। उन्हें सुपरहिट फिल्म अराधना के अलावा अमर प्रेम और कश्मीर की कली जैसी हिट फिल्मों में देखा गया है। शर्मिला एक्टर सैफ अली खान और सोहा अली खान की मां हैं। शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बोल्ड अदाकारा थीं। उन्होंने पहली बार परदे पर बिकिनी पहना था। 

4 of 6
राखी - फोटो : Twitter

राखी

एक समय में राखी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। बाद फिल्मों में उन्हें मांं के रोल में भी पसंद किया जाने लगा। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कभी-कभी में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म त्रिशूल और कसमें वादे में भी देखा गया है। वहीं, राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण-अर्जुन में उन्हें शाहरुख-सलमान की मां के रोल में देखा गया था जो आज भी बहुत लोकप्रिय है। राखी ने गीतकार गुलजार से शादी की।
विज्ञापन

5 of 6
जया प्रदा

जयाप्रदा

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। 1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। शादी के बाद भी जया अकेली ही रहती हैं। जया प्रदा अब भाजपा नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमा आगा - फोटो : Twitter

सलमा आगा

बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म 'निकाह' से बतौर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर मशहूर हुईं पाकिस्तानी मूल की अदाकारा सलमा आगा अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं। निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। सलमा की पहली ही फिल्म 'निकाह' पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें