फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सितारे: बाहर से आए इन 15 एक्टर्स ने बॉलीवुड में बिखेरा जलवा, भारतीय दर्शकों ने दिया खूब प्यार

Mon, 10 May 2021 06:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
सेलेब्स - फोटो : Social media
बॉलीवुड अब तक सौ साल से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। इन दशकों में इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। 'मदर इंडिया', 'मुगले आजम' और "लगान' जैसी फिल्मों को पूरी दुनिया ने सराहा। 'राजा हरिश्चन्द्र' से लेकर अब तक बॉलीवुड ने काफी तरक्की की है। इसका असर ऐसा रहा कि विदेशी कलाकारों में भी बॉलीवुड में काम करने की चाह जगी। कई विदेशी एक्टर्स ने यहां की फिल्मों में अपना योगदान दिया और दर्शकों ने जमकर उनपर अपना प्यार भी लुटाया। आज हम ऐसे ही विदेशी कलाकारों की बात करेंगे, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में काम किया।
विज्ञापन

2 of 16
बॉब क्रिस्टो - फोटो : Social media
बॉब क्रिस्टो (Bob Christo)
'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों में से एक है। अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसका एक सीन आपको याद होगा, जिसमें भगवान हनुमान की मूर्ति गुंडों की पिटाई करती है। इस दौरान एक अंग्रेज बजरंग बली का जयकारा लगा रहा होता है। ये बॉब क्रिस्टो थे। 1938 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में जन्में क्रिस्टो का असल नाम रॉबर्ट जॉन क्रिस्टो था। बॉब ने 'गुमराह', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'नमक हलाल', 'कालिया', 'हादसा' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 16
बेन किंग्सले - फोटो : Social media
बेन किंग्सले (Ben Kingsley)
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसमें गांधी का किरदार बेन किंग्सले ने निभाया था। इस किरदार के लिए बेन को कई अवार्ड्स भी मिले थे। दरअसल, वो एक यूनाइटेड किंगडम में जन्में ब्रिटिश एक्टर थे।

4 of 16
टॉम अल्टर - फोटो : Social media
टॉम अल्टर (Tom Alter)
टॉम ने 300 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। 1993 से लेकर 1997 तक चले सीरियल ‘जुबान संभाल के’ में इन्होंने एक ब्रिटिशयर का रोल किया था, जो इंडिया में रहकर एक जगह हिंदी सीखने जाता था। लेकिन इनके किरदार महज अंग्रेज बनने तक सीमित नहीं थे। सीरियल ‘जुनून’ में इनका कैरेक्टर केशव कलसी का था, जो एक पंजाबी था। 22 जून 1950 को टॉम ऑल्टर का जन्म एक अमेरिकी क्रिश्चियन मिशनरी परिवार में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 16
सलमा आगा - फोटो : Social media
सलमा आगा (Salma Agha)
बॉलीवुड में सलमा आगा वो अभिनेत्री रहीं, जिनका करियर गायिकी के चलते आगे बढ़ा। पहली ही फिल्म 'निकाह' में 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' गाकर सलमा रातों-रात छा गईं। उनका जन्म 25 अक्टूबर, 1956 को पकिस्तान के करांची में हुआ था, लेकिन उनकी नागरिकता ब्रिटिश रही। हालांकि, साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई थी।
विज्ञापन

6 of 16
गिसेली मांटेरो - फोटो : Social media
गिसेली मांटेरो (Giselli Monteiro)
ब्राजील की रहने वाली गिसेली मांटेरो ने फिल्म 'लव आजकल' में एक सिख महिला का किरदार निभाया था। हालांकि, इसमें लीड रोल में दीपिका पादुकोण थीं। फिर भी गिसेली ने अपनी छाप छोड़ी थी। गिसेली के शानदार अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था।
विज्ञापन

7 of 16
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा - फोटो : Insatagram- @akshaykumar
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
श्रीलंकाई ब्यूटी कहलाने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई बड़े विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल  2006 में 'मिस यूनिवर्स श्रीलंका' का खिताब जीता था। जैकलीन के पिता श्रीलंकाई हैं और मां मलेशिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'अल्लादीन' से की थी। आज जैकलीन बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

8 of 16
रैचेल शैली - फोटो : Social media
रैचेल शैली (Rachel Shelley)
'लगान' की गोरी मैम याद है न? वो ब्रिटिश अभिनेत्री रैचेल ही थीं। फिल्म में उनका दमदार रोल था। पिक्चर सुपरहिट रही और रैचेल को भी काफी पसंद किया गया था, लेकिन रैचेल ने फिर कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं की।

9 of 16
पॉल ब्लैकथॉर्न - फोटो : Social media
पॉल ब्लैकथॉर्न (Paul Blackthorne)
फिल्म 'लगान' में ही और भी विदेशी कलाकार थे। विलेन के रूप में कैप्टेन रसेल और एक्टर पॉल ब्लैकथॉर्न नजर आये थे। ये उनका पहला बड़ा और मशहूर रोल था। इसके बाद से पॉल कई अमेरिकी और ब्रिटिश टीवी शोज में नजर आये। वो सुपरहिट टीवी शो 'ऐरो' में भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

10 of 16
सज्जाद डेलाफ्रूज - फोटो : Social media
सज्जाद डेलाफ्रूज (Sajjad Delafrooz)
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में मुख्य विलेन अबू उस्मान का किरदार निभाने वाले सज्जाद डेलाफ्रूज का काम काफी पसंद किया गया था। सज्जाद भारतीय मूल के एक्टर नहीं हैं, बल्कि वो ईरानी हैं।

11 of 16
बारबारा मोरी - फोटो : Social media
बारबरा मोरी (Bárbara Mori)
मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काइट्स' में नजर आई थीं। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन बारबरा अपने काम और खूबसूरती के कारण आज भी दर्शकों को याद हैं। इतना ही नहीं इन दोनों स्टार के बीच उस दौरान लव अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में थीं।

12 of 16
नरगिस फाखरी - फोटो : Social media
नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)
अमेरिका में जन्मीं नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर काफी मेहनत की। अभिनय की बारीकियों को जल्द सीखकर पर्दे पर नजर आईं। 'रॉकस्टार' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। यह उनके करियर की पहली फिल्म थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’ और 'बैंजो' जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।

13 of 16
Amy Jackson - फोटो : social media
एमी जैक्सन (Amy Jackson)
इंग्लैंड में जन्मीं एमी जैक्सन ने अपने अभिनय की शुरूआत 2010 में एक तमिल फिल्म से की थी। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। बॉलीवुड में एमी की पहली फिल्म थी ‘एक था दीवाना’। कहा जाता है कि एमी अपनी फिल्मों से ज्यादा प्रतीक बब्बर के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा वो ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘फ्रीकी अली’ में नजर आईं।

14 of 16
एली अवराम - फोटो : इंस्टाग्राम
एली अवराम (Elli AvrRam)
बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली एली ग्रीक-स्वीडिश एली ने ‘मिकी वायरस’ फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। वहीं, बिग बॉस से उन्हें पहचान मिली। वो ‘भाग जोनी’ और ‘किस-किस को प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

15 of 16
कल्कि काकलें - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कल्कि केकलां (Kalki Koechlin)
फ्रांसीसी मूल की भारतीय अभिनेत्री कल्कि केकलां ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘देव डी’ से की थी। कल्कि के अभिनय को सराहा गया था। इसके बाद कल्कि ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘एक थी डायन’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन

16 of 16
हेलेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेलेन (Helen)
1938 में बर्मा में जन्मीं हेलेन कब भारत की हो गईं शायद उन्हें भी पता नहीं चला। हेलेन का पूरा नाम हेलेन अन रिचर्डसन (Helen Ann Richardson) है। उन्होंने अपने करियर में 700 फिल्मों में काम किया। वे अपने समय की सबसे चर्चित और लोकप्रिय फिल्म डांसर थीं। बाद में उन्होंने सलीम खान से शादी कर ली और भारत में ही बस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें