मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, शाहरुख खान की कमाई का स्त्रोत केवल फिल्म नहीं है। वह कलाकार के अलावा बिजनेसमैन भी हैं। जिसकी वजह से उन्होंने इस साल 124 करोड़ रुपये कमाए हैं। उनके बिजनेस की बात करें तो उन्होंने विज्ञापन जैसे कई प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले रखे हैं। अभी शाहरुख खान के साथ करीब 14 ब्रांड्स जुड़े हुए हैं, जिसमें आईसीआईसीआई, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, बायजूस, लक्स, हुंडई जैसे बड़े नाम ब्रांड शामिल हैं।