29 दिसंबर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
दिल्ली में 23 दिसंबर को हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अमिताभ बच्चन ने शिरकत नहीं की। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई है। इसके चलते अब अमिताभ बच्चन चाह कर भी सिनेमा जगत के इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने में असमर्थ रहे। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन को 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।