साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का दूसरा और एक्शन शेड्यूल इस समय अबु धाबी में पूरा किया जा रहा है। इस बीच 'साहो' के सेट से एक बड़ी खबर नकलकर आई है। फिल्म के एक्शन सीन को रियल करने के लिए 'साहो' की पूरी टीम कुछ खास काम कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'साहो' के सभी एक्शन सीन को जाने-माने इंटरनेशनल स्टंटमैन केनी बेट्स कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इस बीच यह भी खबर आई है कि केनी बेट्स ने स्टंट को ज्यादा रियल बनाने के लिए कई लग्जरी कारों और ट्रकों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बताया जा रहा है कि 'साहो' में एक स्टंट सीन को करने के लिए करीब 37 कारों और 5 ट्रकों में धमाका तक किया गया है। पता हो कि केनी बेट्स स्टंट को ज्यादा रियल बनाने के लिए बनावटी चीजों का प्रयोग बहुत कम करते हैं।
4 of 5
फिल्म 'साहो' के सेट से जुड़ी खबरें आए दिन आती रहती है। बीते दिनों साहो' के सेट पर साउथ सुपरस्टार अरुण विजय भी नजर आए हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म के जुड़े कुछ सीन और स्टंट करते भी दिखाई दिए हैं।
आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म 'साहो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। यह श्रद्धा की पहली तेलुगु फिल्म है। इनके अलावा फिल्म में नील नीतिन मुकेश, एवलिन शर्मा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।