फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year ender 2024: वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, आलिया का जलवा भी रहा फीका

Sat, 28 Dec 2024 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 अपने समापन पर है। इस साल कई एक्शन थ्रिलर फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें एक्टर्स ने अपना दम दिखाया, फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली भी। कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी एक्शन में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें निराशा का मुंह देखना पड़ा। जानिए, कुछ वूमेन सेट्रिंक एक्शन फिल्मों के बारे में।  

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जिगरा', 'सवी', 'वेदा' - फोटो : अमर उजाला

आलिया भट्ट से लेकर शरवरी वाद्य जैसी एक्ट्रेसेस ने रोमांटिक, सोशल मैसेज वाली फिल्मों के अलावा एक्शन फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाने की इस साल सोची। लेकिन दर्शकों से उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिला। इस साल वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्में लगभग फ्लॉप ही साबित हुईं। जानिए, ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

जिगरा
आलिया ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं। साल 2023 में वह एक हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर स्पॉय फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था और उन्हें एक्शन करने का मौका भी नहीं मिला था। इस साल यानी 2024 में आई 'जिगरा' पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म थी, जिसके जरिए आलिया को बड़े पर्दे पर एक्शन स्किल्स दिखाना का मौका मिला। रिलीज से पहले इस फिल्म से समीक्षकों को, दर्शकों को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन आलिया की एक्शन फिल्म 'जिगरा' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। साल 2025 में भी वह एक स्पॉय थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन करेंगी। शायद दर्शकों को आलिया की आने वाली फिल्म पसंद आए।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म सवी - फोटो : इंस्टाग्राम

सवी
आलिया भट्ट की जिगरा पर फिल्म ‘सवी’ की एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने कहानी चोरी का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि ‘जिगरा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी गलत है। दरअसल, साल के शुरुआती महीनों में दिव्या ने एक फिल्म ‘सवी’ की थी, इसकी कहानी भी आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ से मिलती-जुलती नजर आईं। वैसे फिल्म ‘सवी’ भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। 

Gauri Khan: जब गौरी खान ने धर्म परिवर्तन पर रखी अपनी राय, बताया कौन सा बच्चा है किसके धर्म से प्रभावित 

4 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : सोशल मीडिया

वेदा
फिल्म ‘वेदा’ में शरवरी वाद्य और जॉन अब्राहम नजर आए। शरवरी ने इस फिल्म में पहली बार एक्शन किया। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। अगले साल यानी 2025 में शरवरी एक बार फिर ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ एक्शन करती हुई दिखेंगी।

Anupam Kher: अपने 55 साल पुराने दोस्तों को थाइलैंड घुमाने ले गए अनुपम खेर, बोले- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'वेदा' और 'जिगरा' - फोटो : सोशल मीडिया

कहां रह गई कमी 
ऐसा भी नहीं है कि दर्शकों को वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्में पसंद नहीं आती हैं। रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ को कुछ साल पहले दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया था। ऐसे में इस साल आई वूमेन सेंट्रिक एक्शन फिल्मों की कहानी ही इनके फ्लॉप होने की वजह रही। साथ ही कहीं ना कहीं फिल्म की एक्ट्रेसेस भी अपने किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाईं। इन्हीं कारणाें से ही ये एक्शन फिल्में फ्लॉप रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें