फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सुपरस्टार रही थी ये हीरोइन, 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश

Mon, 28 Aug 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
नलिनी जयवंत
40 और 50 के दशक में इस एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। उस दौर में ये एक्ट्रेस ना सिर्फ लीड हीरोइन के लिए सभी की पसंद थी बल्कि सपोर्टिंग किरदारों में भी इसका अपना ही एक रौब था, लेकिन इस हीरोइन को क्या पता था कि एक वक्त आने पर इसके परिवार वाले इसका साथ छोड़ देंगे और आखिरी वक्त पर उसे देखने भी नहीं आएंगे।

पढ़ें - दीपक तिजोरी के पास जो हुनर है वो किसी खान या कपूर के पास भी नहीं
 
विज्ञापन

2 of 9
नलिनी जयवंत - फोटो : Old Indian Photos
यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नलिनी जयवंत की जो एक्ट्रेस शोभना समर्थ की कजिन थीं। शोभना समर्थ काजोल और रानी मुखर्जी की नानी थीं और इस हिसाब से नलिनी जयवंत का मुखर्जी और समर्थ परिवार से खास रिश्ता था।

पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
 
विज्ञापन

3 of 9
नलिनी जयवंत
नलिनी जयवंत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1941 में की थी और 50 के दशक तक आते-आते 'समाधि' और 'संग्राम' जैसी फिल्मों के जरिए वो टॉप की स्टार बन गईं थीं। अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

4 of 9
नलिनी जयवंत
दोनों ने 'काफिला', 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' जैसी फिल्में की...और इस तरह 50 के दशक में नलिनी जयवंत का राज रहा। पर ना जाने क्या वजह थी नलिनी जयवंत ने 60 के दशक में फिल्मों से संन्यास ले लिया जिसके बाद वो अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गईं।
विज्ञापन

5 of 9
नलिनी जयवंत - फोटो : Old Indian Photos
यह शायद एक्टिंग का फितूर ही था जो नलिनी को फिर से बॉलीवुड ले आया और 18 सालों बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार वो माहौल नहीं था। अब उन्हें लीड कैरेक्टर रोल मिलने शुरू हो गए और उन्होंने उन्हीं में संतुष्टि कर ली और फिर फिल्म इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ दी।
विज्ञापन

6 of 9
नलिनी जयवंत
प्रोफेशनल जिंदगी में जहां नलिनी राजसी जिंदगी जी रहीं थीं वहीं असल जिंदगी बड़ी वीरान रही। नलिनी जयवंत का जैसे सभी ने साथ छोड़ दिया था। कोई उनकी खोज-खबर लेने वाला नहीं था।
विज्ञापन

7 of 9
नलिनी जयवंत - फोटो : Old Indian Photos
सालों तक वो यूं ही गुमनाम और अकेली रहीं। फिल्म इंडस्ट्री और नलिनी के अपनों ने उनका साथ किस कदर छोड़ दिया था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनकी मौत हुई तो किसी को भी पता नहीं चला यहां तक कि पड़ोसियों को भी।

8 of 9
नलिनी जयवंत - फोटो : cineplot
उनकी लाश तीन दिन तक घर में यूंही पड़ी रही...उन तीन दिनों तक ना तो घर में कोई आया और ना ही कोई बाहर गया। उस अंधेरे में नलिनी जयवंत रुखसत हो गईं और लाश वहीं पड़ी रही।
विज्ञापन

9 of 9
अपनी आंटी नलिनी जयवंत के साथ एक्ट्रेस नूतन - फोटो : cineplot
हालांकि बाद में सभी ने उनकी मौत पर शोक जताया लेकिन क्या फायदा उस शोक का जब जिंदा रहने पर उस शख्स की परवाह ही नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें