देव आनंद और मधुबाला भारतीय सिनेमा के दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने समय में बॉलीवुड पर राज किया है। दोनों ने 'काला पानी', 'आराम', 'मधुबाला' जैसे कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी फिल्मों को फैंस आज भी बड़े चाव के साथ देखते हैं। खास बात ये है कि देव आनंद और मधुबाला की जिंदगी से जुड़े कई किस्से बॉलीवुड गलियारों में मशहूर हैं, जिनके बारे में जानना और पढ़ना भी दर्शक पसंद करते हैं। कम ही लोग जानते हैं मधुबाला को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान नहीं था। वह सिर्फ उर्दू भाषा ही जानती थीं। एक बार देव आनंद ने मधुबाला को अंग्रेजी को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि जिसके बाद अभिनेत्री ने भी अंग्रेजी सीखने की ठान ली। आइए आपको दोनों के इस किस्से के बारे में बताते हैं।