फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने बांहों में इस तरह जकड़ा कि फूट फूट कर रो पड़ी ये हीरोइन

Fri, 03 Feb 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बात उस दौर की है जब भाग्यश्री सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम कर रही थीं। ये भाग्यश्री की पहली फिल्म थी जबकि सलमान की दूसरी। शूटिंग के दौरान भाग्यश्री और सलमान खूब मस्ती-मजाक करते थे, लेकिन एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन

FlashBack : सलमान ने अपने आलिंगन में लिया तो घंटों रोई थी ये हीरोइन

2 of 6
दरअसल एक सीन था जिसमें कबूतर वाले गाने के बाद भाग्यश्री को सलमान को गले लगाना था। लेकिन जैसे ही सलमान ने उन्हें अपने आलिंगन में लिया भाग्यश्री अचानक ही फूट-फूटकर रोने लगीं। इसका जिक्र भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

FlashBack : सलमान ने अपने आलिंगन में लिया तो घंटों रोई थी ये हीरोइन

3 of 6
2014 में दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा था कि वो एक रूढिवादी परिवार से आती हैं और कभी भी उन्होंने किसी मर्द को गले नहीं लगाया था। इसलिए जैसे ही सलमान ने उन्हें अपने आलिंगन में लिया वो असहज हो गईं और रो पड़ीं।

भाग्यश्री का यूं अचानक रोना देख सेट पर मौजूद सभी लोग सहम गए थे। खुद सलमान और निर्देशक सूरज बड़जात्या को भी समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या ?

FlashBack : सलमान ने अपने आलिंगन में लिया तो घंटों रोई थी ये हीरोइन

4 of 6
लेकिन जैसे ही सलमान और सूरज बड़जात्या को इसका अहसास हुआ वो घुटनों के बल भाग्यश्री के पास बैठ गए और कहा, ' रोओ मत, जिसमें तुम्हें सहजता महसूस हो वो करो। अगर थोड़ा इंतजार करना है तो कर लो।'
विज्ञापन

FlashBack : सलमान ने अपने आलिंगन में लिया तो घंटों रोई थी ये हीरोइन

5 of 6
इसके बाद भी भाग्यश्री को नॉर्मल होने में काफी वक्त लगा और तब जाकर उन्होंने फिल्म की शूटिंग की। इसके बाद जो हुआ सभी जानते हैं। सलमान और भाग्यश्री स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और दोनों के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : सलमान ने अपने आलिंगन में लिया तो घंटों रोई थी ये हीरोइन

6 of 6
इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने सलमान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की और कहा कि परदे पर सलमान की भाभी का रोल प्ले करने में भी उन्हें कोई एतराज नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें