फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : एक गलत रोल ने इस हीरोइन का करियर कर डाला तबाह, रातों रात हुई फ्लॉप

Sun, 26 Feb 2017 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
बॉलीवुड में जहां एक मौका आपको सरताज बना सकता है वहीं एक गलती आपको सड़क पर ला सकती है। इसीलिए इसे मायानगरी कहते हैं।

कुछ ऐसा ही 60 के दशक की सुपरस्टार रही निम्मी के साथ हुआ। निम्मी उस वक्त फिल्मों में राज कर रहीं थीं। राज कपूर के जरिए उन्हें अच्छा डेब्यू मिल गया था जिसके बाद वो रातोंरात स्टार बन गईं। देखते ही देखते 50 और 60 के दशक में निम्मी का स्टारडम अपने चरम पर पहुंच गया।
Trending Videos
विज्ञापन

FlashBack : एक गलती ने कर दिया था इस हीरोइन के करियर को ढेर

2 of 6
- फोटो : self
उस वक्त निम्मी खूब डिमांड में थीं और दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े एक्टर उनके साथ काम करने के लिए आगे-पीछे रहते। खुद राज कपूर तो उनको अपनी एक फिल्म में लेने के लिए अड़ ही गए थे। लेकिन निम्मी की एक गलती ने उनके पूरे करियर को ही ढेर कर दिया।
विज्ञापन

FlashBack : एक गलती ने कर दिया था इस हीरोइन के करियर को ढेर

3 of 6
- फोटो : self
ये बात है साल 1963 की जब उन्होंने फिल्म 'महबूब' में लीड हीरोइन के रोल को रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म में निर्देशक हरनाम सिंह रवैल निम्मी को लीड हीरोइन और बीना राय को राजेंद्र कुमार की बहन के रोल के लिए लेना चाहते थे, लेकिन निम्मी को लगा कि हीरोइन के किरदार से ज्यादा बहन का किरदार जरूरी है और ये सोचकर निम्मी ने लीड किरदार करने से मना कर दिया।

FlashBack : एक गलती ने कर दिया था इस हीरोइन के करियर को ढेर

4 of 6
बस फिर क्या था हरनाम सिंह रवैल का मुंह लटक गया और उन्हें लगा अब फिर हीरोइन खोजनी पड़ेगी। इसके बाद फिल्म में राजेंद्र कुमार की लीड हीरोइन के लिए साधना को साइन किया गया जबकि निम्मी को उनकी बहन का किरदार मिला। इसके बाद तो जैसे सब उल्टा ही हो गया। फिल्म हिट रही और इसने साधना को टॉप की हीरोइन बना दिया जबकि निम्मी का करियर धरातल की तरफ आने लगा।
विज्ञापन

FlashBack : एक गलती ने कर दिया था इस हीरोइन के करियर को ढेर

5 of 6
- फोटो : self
इस फिल्म में बहन का किरदार निभाने का खामियाजा निम्मी को अपनी अगली फिल्मों में भुगतना पड़ा। साधना की रातोंरात बढ़ी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने निम्मी को 'वो कौन थी ?' और 'पूजा के फूल' जैसी फिल्मों से भी रीप्लेस कर दिया। 'पूजा के फूल' में उन्हें अंधी महिला का किरदार दिया गया जबकि माला सिन्हा को लीड रोल में लिया गया। हालांकि फिल्म 'आकाशदीप' में वो लीड हीरो अशोक कुमार की पत्नी के रोल में जरूर नजर आईं लेकिन इसमें भी ज्यादा फोकस धर्मेंद्र और नंदा पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : एक गलती ने कर दिया था इस हीरोइन के करियर को ढेर

6 of 6
'मेरे महबूब' में लीड हीरोइन की तुलना में बहन के किरदार को चुनने का मलाल निम्मी को आज भी है। इस एक किरदार ने तो जैसे उनका करियर ही खत्म कर दिया। इसी एक गलती का नतीजा था कि किसी भी निर्माता या निर्देशक ने निम्मी वो रोल नहीं दिए जो वो चाहतीं थीं।

1993 में दिए एक इंटरव्यू में निम्मी ने कहा भी था कि वो बढ़िया रोल कर सकतीं थीं लेकिन उन्हें किसी ने भी अच्छे रोल दिए नहीं और आज भी उनमें वो तमन्ना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें