दिव्या भारती
- फोटो : सोशल मीडिया
इन मौतों की भी नहीं सुलझी गुत्थी
महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' और आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में काम कर चुकी जिया खान की मौत की गुत्थी भी आज तक नहीं सुलझ पाई। दिव्या भारती की मौत काफी संदेहास्पद थी। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता भी अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थी। मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस विजयश्री ने भी महज 21 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी, प्रेक्षा मेहता की मौत भी आज तक रहस्य बना हुआ है। इन सारे मामलों में सबसे चर्चित रहा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला। दावा यही किया गया कि उन्होंने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। लेकिन, मौके पर मिले सबूत और उनके करीबी लोगों की मानें तो उनकी मृत्यु संदिग्ध रही है।