फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बैकग्राउंड डांसर थे शाहिद कपूर, इस वजह से करिश्मा ने बीच सेट पर लगा दी थी डांट

Sun, 22 Mar 2020 01:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor - फोटो : social media
'कबीर सिंह' स्टारर शाहिद कपूर बॉलीवुड में डेब्यू से पहले एक बैकग्राउंड डांसर थे। शाहिद कपूर एक बेहतरीन डांसर हैं ये बात तो उनके सभी फैंस जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस वजह से उन्हें काफी डांट भी सुननी पड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहिद ने भी काम किया था। हालांकि फिल्म में शाहिद बैकग्राउंड डांसर के तौर पर थे। फिल्म के एक गाने 'दिल ले गई ले गई' में शाहिद को करिश्मा कपूर के पीछे देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
शाहिद ने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि उनका डांस स्टेप्स करिश्मा के साथ मैच नहीं कर पा रहा था जिस वजह से उन्हें 'लोलो' के गुस्से का शिकार होना पड़ा। यही नहीं करिश्मा ने गाने में करीब 15 रीटेक्स दिए।

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai
जब शाहिद बार-बार गलती कर रहे थे तो करिश्मा ने पीछे मुड़कर देखा और कहा कि कौन है जो गलती कर रहा है। करिश्मा के इस तरह से पूछने पर शाहिद काफी डर गए थे और वो उन्हें अपना नाम लेने की हिम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
इसके अलावा शाहिद कपूर ऐश्वर्या राय के साथ सुपरहिट फिल्म 'ताल' के एक गाने 'कही आग लगे लग जाए' में बैकग्राउंड डांसर थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास फिल्म 'जर्सी' है। 'जर्सी' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है।

कोरोना वायरस संक्रमित कनिका की और बढ़ी मुश्किलें, यूपी के बाद बिहार में भी दर्ज हुई शिकायत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें