फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर, अधिकारी बोले- स्टार की तरह आ रही हैं पेश

Sun, 22 Mar 2020 01:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। लेकिन डॉक्टर्स का आरोप है कि कनिका किसी सेलिब्रेटी की तरह व्यवहार कर रही हैं और इलाज में सहयोग नहीं कर रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कनिका कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया है कि उनका ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा। डॉक्टर्स उनसे अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे। उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया जा रहा। उनके कमरे में धूल और मच्छर हैं। इसके अलावा कनिका ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। मुझसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा जैसे मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।
विज्ञापन

3 of 5
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
कनिका के इन आरोपों पर अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से जवाब आया है। एक इंटरव्यू में पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कनिका कपूर एक मरीज की तरह व्यवहार ही नहीं कर रही है। अस्पताल में उनको एयर कंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉइलट और एयर हैंडलिंग यूनिट है। इसमें मच्छर और गंदगी का सवाल ही नहीं है। उनके रूप में टीवी की सुविधा भी है।

4 of 5
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
धीमान ने आगे कहा कनिका ने घर के खाने की मांग की थी जो इस वक्त संभव नहीं है। इसके बाद उन्होंने ग्लूटन फ्री खाने की मांग की जिसे पूरा किया। कनिका ने लिए अस्पताल में अलग से खाना तैयार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कनिका को एक मरीज की तरह रहना होगा न कि किसी स्टार की तरह।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor
कानिका ने लगाया था आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा, 'मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए एक छोटी बोतल दी गई है। मुझे खाने के लिए केवल दो छोटे केले और एक नारंगी दिया गया है। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने वह दवा भी नहीं ली है जो अब तक लेनी चाहिए थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें बताया लेकिन कोई नहीं आया। जो खाना मैं अपने साथ लाई थी, उसे ले लिया गया। मैं कुछ भी नहीं खा सकती। मुझे कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी है। मैं भूखी हूं, प्यासी हूं और यहां बहुत दुखी हूं। जब मैंने डॉक्टर से कमरा साफ करने के लिए कहा तो वो बोले कि ये तुम्हारा फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां इस तरह के उपचार की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारी न देने और बीमारी का खुलासा नहीं करने की वजह से अधिकारी मेरी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। मुझे इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं। मेरे साथ यहां बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। वो ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानों मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।'

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने पर बॉलीवुड ने किया ऐसे रिएक्ट, जानें किस सितारे ने क्या कहा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें