फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैशबैक: जब बहन के निधन वाले दिन भी जॉनी लीवर को करना पड़ा था परफॉर्म, अभिनेता ने इंटरव्यू में बताई थी वजह

Thu, 28 Apr 2022 10:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
johnny lever - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। इस लिस्ट में अभिनेता जॉनी लीवर का नाम भी शामिल है। जॉनी लीवर ने अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम किया है। फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फैंस द्वारा उनके किरदार को भी खूब पसंद किया जाता है और उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। शायद ही कोई ये बात जानता होगा कि फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाने वाले जॉनी लीवर ने अपनी बहन के निधन वाले दिन भी परफॉर्म किया था और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इंटरव्यू में किया था।  
विज्ञापन

2 of 4
johnny lever - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी बहन का निधन हुआ था उस दिन भी वह अपने घर में सबको रोता हुआ छोड़कर परफॉर्म करने गए थे। इस दौरान उन्होंने कपड़े तक कार में बदले थे। अभिनेता ने अपनी लाइफ की इस दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी बहन का निधन हो गया था और तब मुझे एक शो करना था। उस वक्त मुझे लगा था कि मेरा शो रात 8 बजे का है। लेकिन मुझे पता चला कि मेरा शो शाम में चार बजे होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
johnny lever - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे बताया था, 'उस वक्त मेरा दोस्त आया था और उसने मुझे बताया कि नहीं, शो चार बजे का है और एक कॉलेज फंक्शन है। तब मुझे लगा, अरे बाप रे, 4 बजे। घर पर सब लोग रो रहे थे। मैं चुपचाप अंदर गया और अपने कपड़े ले आया। उस दिन मैंने टैक्सी में कपड़े बदले थे। मेरे पास कार नहीं थी।' 
विज्ञापन

4 of 4
johnny lever - फोटो : सोशल मीडिया
जॉनी लीवर ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा था, 'सब जानते हैं कि कॉलेज का क्राउड कैसा होता है। वहां सब अपने मूड में थे। लेकिन मेरे लिए वहां परफॉर्म करना आसान नहीं रहा था। उस वक्त मैंने कैसे परफॉर्म किया और कैसे इसकी हिम्मत जुटाई। यह भगवान ही जानता था। मैंने बस कर दिया। यह सब जीवन का हिस्सा होता है। लाइफ आपको बुरा वक्त दिखाकर चौंका देती है लेकिन हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें