कई बार आंखों देखी भी गलत निकलती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के विलेन रंजीत के साथ हुआ। उनके रेप सीन को घरवालों ने असली रेप समझा और उन्हें घर से निकाल दिया। फिर कुछ ऐसा हुआ जो इंडस्ट्री में कभी पहले नहीं हुआ था।
अगली स्लाइड में जानिए ये बेहद दिलचस्प वाकया...
विज्ञापन
2 of 6
ये बात तब की है जब रंजीत बतौर विलेन इंडस्ट्री में स्थापित हो चुके थे।
उन्हें फिल्म शर्मीली में विलेन का रोल करना था। फिल्म की लीड हीरोइन राखी थीं और रंजीत एक खलनायक की भूमिका में थे। चूंकि उन दिनों फिल्म में एक ना एक रेप सीन जरूर होता था, इस फिल्म में भी रंजीत और राखी के बीच एक रेप सीन रख दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
रंजीत मन ही मन इस बात को लेकर खुश थे कि रेपिस्ट की भूमिका में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं और यही सोचकर उन्होंने फिल्म के प्रीमियर पर अपने घरवालों को बुलाने के बारे में सोचा।
प्रीमियर का दिन भी आ गया। दिल्ली में फिल्म का प्रीमियर रखा गया..सभी लोग पहुंच गए थे...रंजीत के भी परिवार वाले भी प्रीमियर पर पहुंचे। इस वक्त तक रंजीत के घरवालों को पता नहीं था कि फिल्म में रंजीत का कोई रेप सीन है।
4 of 6
फिल्म शुरु हुई और जैसे ही रंजीत के घरवालों ने देखा कि रंजीत जबरदस्ती हीरोइन का रेप करने की कोशिश कर रहे हैं तो वो गुस्से में आ गए और थियेटर छोड़कर बाहर निकल गए।
तारीफ पाने का इंतजार कर रहे रंजीत घरवालों के इस रिएक्शन पर गबरा गए कि क्या हुआ, जबकि उनके घरवाले वाले ये देखकर गुस्से में थे कि रंजीत ने फिल्म की हीरोइन के साथ ऐसी बद्दतमीजी की कैसे ?
दरअसल पहली बार रंजीत को परदे पर देख रहे परिवारवालों को लगा कि रंजीत सच मुच में एक लड़की का रेप कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डरते-डरते रंजीत घर पर पहुंचे लेकिन घर में कदम रखने से पहले ही उनके घरवालों नें उन्हें घर से निकल जाने को कहा।
उस दिन वो घर से बाहर रहे और घरवालों को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन जब भी घरवाले नहीं माने तो रंजीत ने थक-हारकर फिल्म की हीरोइन राखी को घर बुलाया और उनसे घरवालों को समझाने की अपील की।